Uncategorised

वन विभाग ने साईं बाबा शॉ मिल को किया सील : लकड़ी से भरी ट्रैक्टर किया जप्त

रायपुर। वन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशन में वन विभाग द्वारा राज्य में वन अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई जारी है। इसी सिलसिले में बिलासपुर वन मंडल अंतर्गत चकरभाटा स्थित साईं बाबा शॉ मिल में लकड़ी के अवैध परिवहन का मामला पकड़ में आने पर उसे सील कर दिया गया है। इस दौरान मिल परिसर में लकड़ी से भरी ट्रैक्टर को भी जब्त किया गया है।

     वन मंडल अधिकारी कुमार निशांत ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों की टीम ने सुबह 5 अक्टूबर को चकरभाटा स्थित शा मिल में दबिश दी। इस दौरान मिल परिसर में लकड़ी से भरा एक ट्रैक्टर खड़ा पाया गया। शॉ मिल संचालक द्वारा ट्रैक्टर में भरे काष्ठ के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण जब्ती की कार्रवाई भारतीय वन अधिनियम की धारा के तहत की गई। इस कार्रवाई में वन परिक्षेत्र अधिकारी आलोक नाथ, सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी जितेन्द्र साहू एवं वेद प्रकाश सहित विभाग के अन्य कर्मचारी शामिल थे।

Related Articles

Back to top button