खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

SP शलभ सिन्हा ने चोरी का किया खुलासा, दो आरोपियों से 10 लाख रुपए के जेवरात बरामद, चोरी के पैसे से दोस्तो के साथ गए थे गोवा घूमने

सुने घर में सेंध मारकर चोरी करने वाला एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा…चोरी के आभुषणो का खरीदी करने वाला एक आरोपी भी गिरफ्तार…आरोपियो के कब्जे से कुल 143 ग्राम सोने के आभूषण जिसका वर्तमान बाजार मूल्य 10 लाख से अधिक को बरामद किया गया है…

जगदलपुर। थाना नगरनार क्षेत्र मे हो रहे चोरी नकबजनी की घटनाओ पर अंकुश लगाने पुलिस पुलिस अधीक्षक  शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के दिशा निर्देश एवं नगर पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर के पर्यवेक्षण में थाना स्तर पर टीम गठित किया गया कि थाना नगरनार के अपराध क्रमांक 38/2024 धारा 457 380 भादवि के प्रकरण मे घटना स्थल का टावर डंप की जानकारी सायबर सेल जगदलपुर से प्राप्त कर अवलोकन पश्चात अपराध के संदेही के मोबाईल नंबर का लोकेशन गीदम जिला दंतेवाड़ा में होना पाये जाने से संदेही कृष्णा सेटटी पिता कोलंची सेटटी जाति स्वीपर उम्र 28 वर्ष साकिन गीदम शिव मंदिर वार्ड क्रमांक 12 जिला दंतेवाड़ा छग को हिरासत में लेकर पुछताछ कर आरोपी का मेमोरण्डम कथन लिया गया।

अपने कथन में बताया कि घटना दिनांक 28.02.2024 को आरोपी अपने मामा राहुल सेटटी के साथ मोटर सायकल में थाना नगरनार अंतर्गत ग्राम कस्तुरी के एक सुने मकान की रेकी की गई बाद घर के अंदर प्रवेश कर आलमारी में रखे एक नग मंगलसुत्र लाकेट सहित, झुमका दो जोड़ी, टाप्स एक जोड़ी, चेन सहित झुमका एक जोड़ी दो नग, हार दो नग, छोटा चैन सात नग, लाकेट और चांदी के जेवर तीन जोड़ी ,पायल एक नग, करधन तीन नग ,चैन बच्चो का दस जोड़ी, चुड़ी और नगद रकम 50000/- को चोरी किया गया। चेारी की रकम 50,000/-रूपये को राहुल सेट्टी और कृष्णा आपस में 25000-25000 रूपया बांट लिए। चोरी किये गये सोना एवं चांदी के गहने को राहुल सेट्टी द्वारा नगर निगम जगदलपुर के वार्ड सुपरवाईजर संदीप सेठिया को बेच दिया और बिक्री रकम में से 80000/-रूपये को राहुल ने कृष्णा सेट्टी को फोन-पे एप के माध्यम से भेजा है।

दिनांक 30.03.2024 को आरोपी कृष्णा सेटटी, राहुल सेटटी तथा एक अन्य आरोपी के साथ राहुल सेटटी की मोटर सायकल से ग्राम माड़पाल आये और रिपोर्टकर्ता सुरेन्द्र कुमार देवांगन के सुने मकान का ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश कर सोने चांदी के जेवरात जिसमें एक रानी हार, एक छोटा हार, एक जोड़ी झुमका, एक जोड़ी चैन वाला झुमका, चार नग अंगुठी, छः नग गेहुं दाना, चांदी का पायल को चोरी कर नगदी रकम 50000/-रूपये को दुकान के गल्ला में रखे नगद रकम को चोरी किये।

नगद रकम 50,000/-रूपये को तीनों आरोपी आपस में बांट लिये और चोरी किये गये सोना चांदी के जेवरात को आरोपी संदीप सेठिया को बेच कर उससे प्राप्त राशि 1,40,000/-रूपये को बटवारा किये।

आरोपी कृष्णा सेट्टी चोरी की संपत्ति विक्रय से प्राप्त राशि को लेकर अपने दोस्तो के साथ गोवा घुमने गया और राशि को खर्च करना बताया तथा राशि 2000/-रूपया शेष होना बताने पर आरोपी के कब्जे से शेष नगद रकम 2000/-रूपये एवं ग्राम कस्तुरी में चोरी किया गया एक जोड़ी झुमका को आरोपी के कब्जे से बरामद कर जप्त किया गया है। उक्त घटना पर से थाना नगरनार में अपराध क्रमांक 58/2024 धारा 457, 380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया है।

आरोपी संदीप सेठिया के कब्जे से उपरोक्त अपराध के अतिरिक्त चोरी किये गये सोने के जेवरात कुल 72.97 ग्राम सोना अनुमानित कीमती 3,70,000/-रूपये को जप्त कर आरोपी संदीप सेठिया के खिलाफ इस्तगासा क्रमंाक 01/2024 धारा 41(1$4) दंप्रस/379 भादवि कायम किया गया है।

इस प्रकार कृष्णा सेट्टी एवं संदीप सेठिया के कब्जे से कुल 14 तोला से अधिक सोने के आभूषण जिनका अनुमानित बाजार मूल्य 10 लाख से अधिक है, की चोरी संपत्ति को जप्त किया गया है। तथा उक्त दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

महत्वपुर्ण भुमिका अदा करने वाले अधिकारी का नाम (1) निरीक्षक टामेश्वर चौहान (2) उपनिरीक्षक सतीस यदुराज (3) सउनि दिनेष ठाकुर (4) सउनि महेन्द्र ठाकुर (5) प्रआर. रमेष पासवान (6) प्रधान आरक्षक पवन श्रीवास्तव (7) प्रधान आरक्षक मौसम गुप्ता सायबर सेल का विषेष योगदान रहा हैं।

नाम आरोपी : (1) कृष्णा सेटटी पिता कोलंची सेटटी जाति स्वीपर उम्र 28 वर्ष साकिन गीदम शिव मंदिर वार्ड क्रमांक 12 जिला दंतेवाड़ा छग।

(2) संदीप सेठिया पिता पिता रमेश सेठिया जाति सुण्डी उम्र 27 साल निवासी बडे़ मुरमा टिकरापारा थाना परपा जिला बस्तर छग।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button