छत्तीसगढ़फीचर्ड

SSP की उपस्थिति में 1 करोड़ 40 लाख रुपए के 33,532 लीटर अवैध शराब के ऊपर चला रोलर

रायपुर। रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा के निर्देशन में के दिशा निर्देश एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.संतोष सिंह के उपस्थिति में रायपुर जिला के सभी 31 थानों में आबकारी अधिनियम के 1638 प्रकरणों में जप्तशुदा

33534 लीटर शराब जिसमें 12351 लीटर देशी, 17351 लीटर विदेशी 3394 लीटर महुआ शराब, 459 लीटर बीयर कीमती 1 करोड़ 40 लाख रुपए का आबकारी अधिनियम में निहित प्रवधान के अंतर्गत जिला दण्डाधिकारी द्वारा गठित कमेटी के द्वारा नष्टीकरण किया गया।

उक्त कमेटी मे अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी देवेन्द्र पटेल, उपायुक्त आबकारी रामकृष्ण मिश्रा, अति० पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक अमन कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली योगेश साहू, थाना प्रभारी सिविल लााईन रोहित मालेकर,

थाना प्रभारी मंदिर हसौद सचिन सिंह, थाना प्रभारी पुरानी बस्ती योगेश कश्यप की उपस्थिति मे नष्टीकरण की कार्यवाही थाना माना कैम्प परिसर में उपरोक्त कार्यवाही के संबंध मे छत्तीसगढ़ पर्यावरण विभाग से नियामानुसार अनापत्ति प्राप्त कर विधिवत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button