Uncategorised

मुख्यमंत्री ने कोरोना की रोकथाम के लिए जिलों को जारी किए 1.20 करोड़ ₹,अब तक कुल 10.40 करोड़ ₹ हुए जारी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य के 9 जिलों को एक करोड़ 20 लाख रूपये की राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत की है। 

 मुख्यमंत्री सहायता कोष से रायपुर जिले को कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए 20 लाख रूपये राशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह राजनांदगांव, दुर्ग, कबीरधाम एवं बिलासपुर जिले को 15-15 लाख रूपये तथा बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही तथा मुंगेली जिले को 10-10 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की गई है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये इससे पहले सभी 28 जिलों को 25-25 लाख रुपये और 11 जिलों को 20-20 लाख रुपये जारी किए थे। इस तरह जिलों को अब तक 10 करोड़ 40 लाख रुपये जारी किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button