खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

क्रिकेटर सुरेश रैना के बुआ-फूफा की हत्या करने वाले आरोपी बदमाश का पुलिस ने किया एनकाउंटर, 50 हजार का था ईनाम

क्रिकेटर सुरेश रैना के पठानकोट निवासी बुआ फूफा और एक अन्य आदमी की डकैती के दौरान हत्या करने वाले बदमाश को मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है…

मुजफ्फरनगर (ए)। उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर पुलिस ने शनिवार शाम बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में 50 हजार  के एक ईनामी बदमाश को मार गिराया है. मृतक बदमाश ने कुछ महीने पहले क्रिकेटर सुरेश रैना के पठानकोट निवासी बुआ फूफा और एक अन्य की डकैती के दौरान हत्या कर दी थी. मृतक बदमाश के पास से शाहपुर पुलिस ने एक देसी तमंचा, एक रिवाल्वर और भारी मात्रा में कारतूस के साथ-साथ एक चोरी की बाइक भी बरामद की है. बता दें कि शनिवार शाम मुजफ्फरनगर की शाहपुर पुलिस को बाइक सवार दो बदमाशों की सूचना मिली थी. इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के आदेश पर शाहपुर और बुढ़ाना पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान शाहपुर पुलिस को एक बाइक पर दो अज्ञात व्यक्ति बुढ़ाना की ओर जाते दिखाई दिए. जब पुलिस ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए सोरम गांव के गन्ने के खेत में घुस गए. बदमाशों की फायरिंग में शाहपुर थाना अध्यक्ष गोली लगने से घायल हो गए. वहीं पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों पर फायरिंग की जिसमें 50 हजार का इनामी बदमाश राशिद उर्फ सिपहिया ढेर हो गया. जबकि मृतक बदमाश का एक साथी मुठभेड़ के दौरान भागने में सफल हो गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि पुलिस काउंटिंग के दौरान गन्ने के खेत से एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला, जिसे शाहपुर के प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक व्यक्ति की पहचान राशिद उर्फ सिपहिया के रूप में हुई है. पुलिस मुठभेड़ के दौरान मृतक बदमाश का एक साथी भागने में कामयाब हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।

मृतक बदमाश के पास से एक देसी तमंचा और एक रिवाल्वर सहित भारी मात्रा में कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है. मृतक बदमाश पर मुजफ्फरनगर और कई जनपदों में हत्या, लूट, डकैती जैसे दर्जनों मामले दर्ज हैं.वहीं कुछ महीने पहले मशहूर क्रिकेटर सुरेश रैना के बुआ और फूफा सहित एक अन्य युवक की पठानकोट में डकैती के दौरान बदमाशों ने हत्या कर दी थी. इस घटना में मृतक बदमाश राशिद उप सिपहिया फरार चल रहा था. मृतक बदमाश पर 50 हजार रुपये का इनाम भी रखा गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button