दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

रैकेट थाम स्क्वेश के शाट लगाए कलेक्टर डॉ.भूरे ने, जटार क्लब में स्क्वैश कोर्ट का किया उद्घाटन

दुर्ग।  जटार क्लब में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने स्क्वैश कोर्ट का उद्घाटन किया। उद्घाटन के अवसर पर कलेक्टर ने रैकेट थाम शाट भी लगे दुर्ग शहर में एकमात्र स्क्वैश कोर्ट जटार क्लब में ही है। स्क्वैश कोर्ट का लाभ उठाने वाले नागरिकगण इसका शुल्क चुकाकर लाभ ले सकते हैं। इस मौके पर कलेक्टर ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि अलग-अलग तरह के स्पोर्ट्स में रुचि होने से मनोरंजन के अनेक माध्यम उपलब्ध होते हैं। स्क्वैश के लिए कोर्ट की सुविधा उपलब्ध होने से इसे चाहने वाले खिलाड़ियों को काफी लाभ होगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए क्लब के सचिव रियाज अहमद ने बताया कि स्क्वैश की सुविधा का लाभ जटार क्लब के सदस्यों के अलावा नागरिकगण भी ले सकते हैं। इसके लिए शुल्क चुकाकर इस सुविधा का लाभ लिया जा सकता है। इस मौके पर जटार क्लब के पदाधिकारीगण भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि स्क्वैश काफी लोकप्रिय खेल है और जटार क्लब में इसकी सुविधा आरंभ होने से काफी लोगों के लिए यह सुखद खबर है। जटार क्लब की ओर से सचिव रियाज अहमद एवं वरिष्ठ सदस्य डाॅ. अजय दानी ने विस्तार से खिलाड़ी को क्लब के स्पोर्टस गतिविधियों की जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button