दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

विधायक रिकेश सेन के हाथों सम्मानित हो खिले मेधावी बच्चों के चेहरे, 37 चैम्पियंस को मिला सर्टिफिकेट और मेडल

भिलाई। शासकीय हाई स्कूल कैंप-2 भिलाई में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी 11 और खेलकूद में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 26 विद्यार्थी विधायक रिकेश सेन के हाथों पुरस्कृत हुए। श्री सेन ने दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 65 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप उत्साहवर्धन के लिए राज्य शासन के तात्कालीन शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और विधायक रिकेश सेन द्वारा हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र और मेडल से सम्मानित किया। आपको बता दें कि वैशाली नगर विधानसभा के सभी स्कूलों में ऐसे गरिमामय आयोजन कर मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाना है।

शासकीय स्कूल से विधायक रिकेश सेन ने स्वयं शिक्षा प्राप्त की थी, उसी से प्रतिभा सम्मान समारोह का आगाज किया गया है। कार्यक्रम में विधायक ने बच्चों से आह्वान किया कि वर्तमान सत्र में दसवीं के सभी 56 बच्चे 65 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर शाला, शिक्षकों और अपने माता-पिता को और भी गौरवान्वित अवश्य करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा विभाग दुर्ग डीएमसी सुरेन्द्र पांडेय ने की जबकि विशेष अतिथि वार्ड पार्षद विनोद चेलक रहे।

कार्यक्रम में भाजपा नेता त्रिलोचन सिंह, लतेल यादव, शिवकुमार पटेल, अकबर खान, शेख शमीम, प्रदीप गुप्ता, अवतार सिंह एवं शाला परिवार से वीणा गोड़ियाल, सुरेश कामड़े, नागार्जुन सावलकर, खिल्लन शर्मा, सुधा गौर, दामिनी साहू एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन ठाकुर राम यादव और डोमार सिंह गुरुपंच वरिष्ठ व्याख्याता ने आभार प्रदर्शन किया। इस दौरान शासन की योजना के तहत एक पेड़ मां के नाम से संबंधित वृक्षारोपण भी अतिथियों द्वारा शाला प्रांगण में किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button