
नईदिल्ली (ए)। कल से शुरू होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले लिए भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया है. कप्तान कोहली ने मैच से एक दिन पहले ही फाइनल मुकाबले में हिस्सा लेने वाले 11 खिलाड़ियों की घोषणा कर दी. खिताबी मुकाबले में भारत ने तीन तेज़ गेंदबाज और दो स्पिनर्स के साथ उतरने का फैसला किया है।

रोहित और गिल करेंगे ओपनिंग


न्यूजीलैंड के खिलाफ इस ऐतिहासिक मुकाबले में रोहित शर्मा और शुभमन गिल पारी का आगाज़ करेंगे. गिन ले पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने गाबा में 91 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी. इसके बाद से ही वह लगातार टेस्ट टीम का हिस्सा हैं।
🚨 NEWS 🚨
Here's #TeamIndia's Playing XI for the #WTC21 Final 💪 👇 pic.twitter.com/DiOBAzf88h
— BCCI (@BCCI) June 17, 2021


वहीं ऋषभ पंत भी फाइनल मुकाबले में प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने में कामयाब रहे. पंत ने पहले ऑस्ट्रेलिया में कंगारुओं के खिलाफ और फिर घर में इंग्लैंड में खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था. उनकी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए ही कोहली ने उनपर विश्वास दिखाया है।
दो स्पिनर्स को मिला मौका
साउथैम्प्टन की हरी पिच पर कप्तान विराट कोहली ने दो स्पिनर्स के साथ उतरने का फैसला किया है. उन्होंने रविंद्र जडेजा और आर अश्विन को अंतिम एकादश में शामिल किया है. वहीं तेज़ गेंदबाजी में वह अनुभव के साथ गए हैं. इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह की तिकड़ी फाइनल में धमाल मचाएगी।
फाइनल मुकाबले के लिए भारतीय टीम- शुभमन गिल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी।



