दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

डेम के पास सुनसान जगह में पेड के नीचे डोण्डा सिटी कार में बैठकर ऑनलाईन सटटा खिलाते दो सटोरिये गिरफ्तार, 10₹ हजार नगदी सहित लैपटॉप और मोबाइल जप्त

भिलाई। शहर में ऑनलाईन अवैध जुआ स‌ट्टा में लगाम लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला (भा.पु.से.) के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई सत्यप्रकाश तिवारी (रापुसे) के मार्गदर्शन में ऑन लाईन सटटा करने वालें पर निगाह रखी जा रही थी कि 14.04.2024 को मुखबीर से सूचना मिली कि नेवई डेम के पास सुनसान जगह में पेड के नीचे डोण्डा सिटी कार में बैठकर कुछ लोग लेपटाप के माध्यम से ऑनलाईन सटटा खिला रहे है कि सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद शुक्ला शुक्ला के निर्देशन में टीम गठित कर मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंचे

तो पेड के नीचे होण्डा सिटी कार क्रमांक सीजी 04 जेड ई 4444 में दो लडके बैठकर लेपटाप व मोबाईल रखकर ऑनलाईन सटटा खिलाते मिले, जिन्हे घेराबंदी कर पकडे जिनका नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम लक्ष्यदीप डहरिया पिता शिव कुमार डहरिया उम्र 23 साल साकिन क्वाटर नंबर 14/बी, सडक 33 सेक्टर 10 थाना भिलाई नगर जिला दुर्ग एवं शिवम सिंह तोमर पिता बलवीर सिंह तोमर उम्र 26 साल साकिन क्वाटर नंबर 8/ए सडक 10, सेक्टर 03 थाना भिलाई भटटी जिला दुर्ग का होना बताये।

पूछताछ करने पर रेडडी अन्ना का एप्पस इस्तेमाल करते हुये रीवा में बैठे हुये चार अन्य मित्र जो ऑनलाईन सटटा खिलाते है जिनका नाम राहुल ताम्रकार, रितिक ताम्रकार, निरज साहू, पूर्णानंद गौर के साथ मिलकर अलग अलग आम लोगो का बैंक खाता खुलवाकर खाता, एटीएम कार्ड, मोबाईल नंबर उपलब्ध कराकर रूपयें पैसे का ऑनलाईन अवैध लेनदेन करते थे।

जिन्होने पूछताछ में बताया कि लेपटाप एवं मोबाईल द्वारा सटटा में इस्तेमाल जो भी चीजे होती थी उसे काम होते ही डिलिट कर देते ये, आरोपियों के पास से 04 नग लेपटॉप अलग अलग कंपनी का, 04 नग मोबाईल अलग अलग कंपनी का. 14 नग पासबुक एटीएम, चेकबुक अलग अलग बैंक, नगदी 10,000 रू एवं 02 अलग अलग कोरे कागज पर पेन से लिखा हुआ लेन देन का हिसाब एवं घटना में प्रयुक्ता होण्डा सिटीकार क्रमांक सीजी 04 जेड ई 4444 को जप्त किया गया हैं।

आरोपीगण का कृत्य धारा 419,420 भादवि 6,7,8 गेब्लिंग एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम विवेचना में लिया गया, आरोपीगण का पृथम से रिमांड से तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया जाता हैं।

थाना नेवई, अप० कमांक- 117/2024, धारा 419,420 भादवि 6,7,8 गेब्लिंग एक्ट

गिरफ्तार आरोपीगण
01 लक्ष्यदीप डहरिया पिता शिव कुमार डहरिया उम्र 23 साल साकिन क्वाटर नंबर 14/थी, सडक 33 सेक्टर 10 बाना भिलाई नगर जिला

02 शिवम सिंह तोमर पिता बलवीर सिंह तोमर उम्र 26 साल साकिन क्याटर नंबर 8/ए सडक 10, सेक्टर 03 थाना भिलाई भटटी जिला दुर्ग

मशरूका
04 नग लेपटॉप,
04 नग मोबाईल,
14 नग पासबुक एटीएम, चेकबुक
नगदी 10,000 रू एवं 02 अलग अलग कोरे कागज पर पेन से लिखा हुआ लेन देन का एवं एक होण्डा सिटी कार क्रमांक सीजी 04 जेड ई 4444

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button