दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जेवरा सिरसा में आनंद मेले का हुआ आयोजन: छात्रों को प्रथम प्रधानमंत्री के जीवनी ने कराया गया अवगत

 

दुर्ग। पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस को पूरे भारतवर्ष में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी तारतम्य में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जेवरा सिरसा में उत्साह पूर्वक आनंद मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित जवाहरलाल नेहरू के तैल चित्र पर माल्यार्पण द्वारा की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पंडित जवाहरलाल नेहरु की जीवनी के बारे में प्राचार्य ज्योत्सना गुप्ता ने अवगत कराया।

इस अवसर पर भौतिक शास्त्र व्याख्याता सपना सोनी ने विद्यार्थियों को पंडित जवाहरलाल नेहरू के कार्यों तथा आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान के विषय में बताया तथा नव भारत के निर्माण में बच्चों की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताकर विद्यार्थियों को उनके जीवनकाल का सर्वोच्च प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम सरपंच भुनेश्वर यादव, जिला पंचायत सभापति पुष्पा यादव, जनपद सदस्य मनीष वैष्णव, कृष्ण मूर्ति यादव, गिरिजा तिवारी व अन्य गणमान्य अतिथि गण उपस्थित थे। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए। यह व्यंजन स्वास्थ्य वर्धक हो इस बात का पूर्णतया ध्यान रखा गया। आनंद मेला के आयोजन द्वारा विद्यार्थियों ने पौष्टिक भोजन का महत्व तथा इसके माध्यम से जरूरत पड़ने पर आत्मनिर्भर बन व्यवसाय के रूप में अपनाने हेतु भी प्रेरित किया गया।

धन्यवाद ज्ञापन शिवा अर्पण तरुण द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का संचालन व आयोजन प्राचार्य के निर्देशन में समस्त शिक्षकों किरण साहू, रश्मि साहू, कविता पाठक, आशा परगनिहा, चंचल टिकरिहा, हेमपुष्पा रामटेके, राज भारती शर्मा,  रूप लता पटेल, नवीन सौरभ शर्मा, एकता अनामिका,  शैली द्विवेदी, शिल्पा गुप्ता, कंवर आदि द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button