दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

विशेष अभियान के तहत दुर्ग पुलिस अधीक्षक एवं राजपत्रित अधिकारी उतरे रोड पर, असमाजिक तत्वों पर की गई कार्यवाही

दुर्ग। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत कुमार के मार्गदर्शन में जिला दुर्ग के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवम थाना प्रभारियों के द्वारा शाम 7 बजे से विशेष अभियान चलाया गया। जिसमे क्षेत्रों में पैदल, बाइक पेट्रोलिंग के माध्यम से गुण्डा बदमाशों, असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, अड्डे बाजी, शराबखोरी करने वालों , चाकूबाजों, अड्डेबाजों, गुटबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों, पुराने अपराधिक तत्वों, सहित हाल ही में जेल से रिहा हुये बंदियों के विरूद्ध कार्रवाई की गई।

इसके अतिरिक्त सूनसान स्थान, तालाब किनारे एवं शहर के आउटर क्षेत्रों में जमवाड़ा लगाने वाले व्यक्तियों की चेकिंग सहित संदिग्ध व्यक्तियों के बैग, थैले पाकेट एवं वाहनों की डिक्की को भी लगातार चेक किया जा रहा है। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं शांति अवस्था काम रखने हेतु भीड़-भाड़ वाले इलाको, सार्वजनिक जगह पर बाइक एवं पैदल पेट्रोलिंग के माध्यम से कार्यवाही जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button