दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

चरित्र शंका पर पति ने लोटे से वार कर पत्नी की हत्या की, अक्सर दोनो के बीच होता था विवाद

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र में पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। घटना बुधवार रात की है। पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और आए दिन इसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। कल रात भी इसी बात को लेकर दोनों में जमकर विवाद हुआ, विवाद इतना बढ़ गया की पति ने अपनी पत्नी के सिर पर लोटे से वार कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। जमील पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वही आज छावनी आशीष बंछोर ने घटना स्थल पहुंचे थे।

छावनी सीएसपी आशीष बंछोर ने बताया कि जामुल
थाना क्षेत्र के लेबर कैंप भागवत नगर के रहने वाले देव साहू ने अपनी पत्नी चमेली साहू की हत्या कर दी। देव साहू अपनी पत्नी पर शक करता था। उसे लगता था कि उनकी पत्नी किसी दूसरे व्यक्ति के संपर्क में है। दोनों को बीच इसी बात को लेकर आए दिन विवाद होता था।

बुधवार की रात में दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद गुस्से में आए देव साहू ने लोटे से
अपनी पत्नी के सिर पर कई बार वार कर दिया, जिससे पत्नी की मौत हो गई। आरोपी ने पुलिस बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।आरोपी देव साहू को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

आरोपी देवकुमार साहू की पहली पत्नी से एक लड़की है, मृतका विधवा थी, जिससे आरोपी ने करीब 15 साल पहले शादी कर लाया था, इससे भी एक लड़की है। आरोपी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button