देश-दुनियाफीचर्ड

सेना ने बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान शुरू कर लद्दाख में अब तक लगाए 40 हजार पौधे

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में भारतीय सेना बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कर रही है. इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत अब तक 40 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं…

लद्दाख (ए)। हिमालय में लद्दाख के ठंडे और शुष्क रेगिस्तान में भारतीय सेना ने बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान शुरू किया है. इसकी शुरूआत हरित भारत पहल के रूप में की गई है. भारतीय सेना के लद्दाख स्थित फायर एंड फ्यूरी कोर के नेतृत्व में इसकी शुरुआत 21 अप्रैल 2023 से वृक्षारोपण अभियान के साथ हुई.

स्थानीय समुदाय के सदस्यों, गो ग्रीन गो ऑर्गेनिक एनजीओ और यूटी लद्दाख के वन विभाग के सहयोग से भारतीय सेना के लेह उप क्षेत्र के मुख्यालय के चलाए गए अभियान ने वृक्षारोपण अभियान के पहले चरण को सफलतापूर्वक पूरा किया है. अभियान का उद्घाटन 21 अप्रैल को जनरल ऑफिसर कमांडिंग, लेह सब एरिया ने किया था और 5,000 से अधिक पौधे सिंधु नदी के तट पर फेय गांव, फयांग गांव, स्पितुक गांव और लेह के पास लगाए गए थे.

भारतीय सेना के अनुसार, अभियान दो चरणों में चलाया जा रहा है और पहले चरण में लामायुरू से कारू तक 40,000 पौधे लगाए गए. वहीं, दूसरे चरण में लद्दाख क्षेत्र के न्योमा से कोयुल क्षेत्र तक 40,000 पौधे रोपे जाएंगे. इस तरह से देखा जाए तो कुल मिलाकर 80 हजार पौधे लग जाएंगे और आने वाले दिनों में वहां पर हरियाली ही हरियाली देखने को मिलेगी.

अभियान का समग्र उद्देश्य लद्दाख में हरियाली को बढ़ावा देना और पर्यावरण की सुंदरता और संतुलन को बढ़ाना है. पूरा अभियान ग्रीन हिमालय नामक परियोजना का हिस्सा है, जिसे साल 2021 में शुरू किया गया था और इसका उद्देश्य हिमालय की तलहटी में हरित आवरण बनाकर नाजुक पारिस्थितिक तंत्र को फिर से जीवंत करना है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button