खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

हेमा मालिनी पर विवादित टिप्पणी के बाद कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला पर EC का एक्शन, प्रचार पर लगा दी रोक

चुनाव आयोग ने रणदीप सिंह सुरजेवाला पर चुनाव प्रचार करने और किसी भी तरह के मीडिया इंटरव्यू देने पर अभी से 48 घंटे का बैन लगा दिया है…

नईदिल्ली (ए)। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला को तगड़ा झटका लगा है. मंगलवार (16 अप्रैल, 2024) को भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने उनके चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी. कांग्रेस नेता के खिलाफ यह एक्शन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सांसद हेमा मालिनी को लेकर दिए विवादित बयान पर लिया गया. चुनाव आयोग ने रणदीप सुरजेवाला पर चुनाव प्रचार करने और किसी भी तरह के मीडिया इंटरव्यू देने पर अभी से 48 घंटे का बैन लगा दिया है।

चुनाव आयोग के अनुसार, “भारत के संविधान के अनुच्छेद 324 और इस बारे में सक्षम अन्य सभी शक्तियों के तहत चुनाव आयोग उन्हें 16 अप्रैल, 2024 की शाम छह बजे से अगले 48 घंटों के लिए (रणदीप सुरजेवाला को) किसी भी सार्वजनिक बैठक, सार्वजनिक जुलूस, सार्वजनिक रैलियां, रोड-शो और साक्षात्कार, मीडिया (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, सोशल मीडिया) में सार्वजनिक भाषण देने से रोकता है।”

कांग्रेस के सीनियर नेता की ओर से हेमा मालिनी पर विवादित टिप्पणी के बाद बीजेपी ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी, जिसके बाद चुनाव आयोग ने रणदीप सुरजेवाला को नोटिस जारी किया था और जवाब मांगा था. अप्रैल, 2024 की शुरुआत में भेजे गए इस शोकॉज नोटिस में चुनाव आयोग ने बीजेपी सांसद को लेकर की गई उनकी टिप्पणी को “अशोभनीय, अश्लील और असभ्य” करार दिया था. हालांकि, रणदीप सुरजेवाला ने जवाब में बताया था कि जिस वीडियो को लेकर शिकायत की गई है, उसके साथ छेड़छाड़ की गई है।

मूलरूप से दक्षिण भारत के तमिलनाडु की रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस फिलहाल 75 साल की हैं. फिल्मों में एक्टिंग, डायरेक्शन और प्रोडक्शन आदि करने के बाद उन्होंने राजनीति का रुख किया था. ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर दो बार से बीजेपी की सांसद हेमा मालिनी ने इस बार के आम चुनाव में भी मथुरा लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button