दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

वैशालीनगर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकार ने वार्ड 9, 10 और 11 में किया जनसंपर्क

भिलाई। वैशाली विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर का जनसंपर्क यात्रा का शुभारंभ अवंतीबाई चौक से शुरू होकर गायत्री मंडी से होकर जुलाब किराना स्टोर, सियान सदन, देवांगन पारा, लिमाहा तालाब से होकर ईदगाह चौक से होते हुए फरीदिया चौक, वार्ड 11 वार्ड 9 और वार्ड 10 होते हुए सुपेला मार्केट में व्यपारियो मुलाकात कर आशीर्वाद लिया और जनसंपर्क यात्रा का समापन हुआ।

मुकेश चंद्राकर द्वार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वार किये गये घोषणओं को भी लोगो के बीच बताया जा रहा है जिनके लोगो में काफी उत्साह का माहौल है। इस मौके पर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता में हर्ष और उल्लास है।

पहले की तरह किसानों का कर्ज माफ होगा, KG से PG तक निःशुल्क शिक्षा मिलेगी, मेडिकल और इंजीनियरिंग भी गैस सिलेंडरों पर ₹500 प्रति सिलेंडर सब्सिडी महिलाओं के खातों में जमा होंगे, ,200 यूनिट तक मिलेगी बिजली मुफ्त, 17.5 लाख गरीब परिवारों को मिलेगा खुद का आवास,तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिलेगा ₹4,000 सालाना बोनस ,गरीब परिवारों को ₹10 लाख तक, APL परिवारों को ₹5 लाख तक इलाज की सहायता,भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना में ₹7,000 की जगह अब ₹10,000 सालाना ,महिला स्व सहायता समूहों तथा सक्षम योजनांतर्गत लिए ऋण होंगे माफ ,लघु वनोपजों की MSP पर देंगे अतिरिक्त ₹10/ प्रति किलो, राज्य के सभी शासकीय स्कूलों का होगा स्वामी आत्मानंद स्कूलों में अपग्रेडेशन,सड़क एवं अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं पर होगा निःशुल्क इलाज,जातिगत जनगणना करवाई जाएग। इन सब योजनाओं को घर घर जनसंपर्क माध्यम से बताया जा रहा है।

इस अवसर पर पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह,गिरी राव, छाया पार्षद शमशेर सिद्दकी,पार्षद रानू साहू, MIC मेंबर चंद्रशेखर गवाई, राजेश शर्मा, मो अमीर अहमद, करीम खान,सुमन सागर सिन्हा, लादूराम सिन्हा, ईश्वरी बढ़ानी,मो रफीक,संजीत चक्रवर्ती,फारूक खान,जय प्रकाश सोनी, मो रजा सिद्दीकी,मोहन दलाई, इजराइल, गोबिंद कोशले,विष्णु वारले,बद्री बघेल,हीरा लाल,राजकुमार चौधरी,बजरंगी लाल,अनुराग साहू सहित शहर कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, बूथ अध्यक्ष सहित सभी विंगों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समस्त कांग्रेसजन उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button