दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

विधायक देवेंद्र यादव ने वार्डवासियों और यादव समाज के पदाधिकारियों के साथ कि भूमिपूजन

 

भिलाई। यादव कल्याण परिषद सेक्टर 7 में स्थित यादव भवन में अतिरिक्त कमरा का निर्माण किया जाएगा। जिसके लिए आज भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव रहे। साथ ही एमआईसी सदस्य लक्ष्मीपति राजू जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर यादव समाज के सम्मानित गणमान्य पदाधिकारी भी उपस्थिति रहे। यादव समाज के पदाधिकारियों के हाथों से भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी सम्मानित पदाधिकारियों ने विधि विधान के साथ भगवान की पूजा अर्चना की और नारियल तोड़कर भूमि पूजन किया।

इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि जबसे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है तब से इन 4 सालों में हर समाज के लिए भवन की व्यवस्था की गई है। जिन समाजों के पास जमीन तक नहीं था, उन समाजों के लिए हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक ऐसा नया कानून लाया है। जिससे कोई भी समाज कम से कम सरकारी मूल्य पर अपने समाज के लिए भवन बनाने जमिल ले सकता है। इस योजना के तहत आज लगभग सभी समाज के पास खुद की जमीन हक़ी। इसी कड़ी में यादव समाज के भवन में अतिरिक्त कमरों का निर्माण किया जाएगा। करीब 10 लाख की लागत से यह निर्माण किया जाना है। जिसका हम सब ने भूमि पूजन किया। यादव समाज हमेशा से एकजुट और मजबूत रहा हैं।

समाज की एकता मजबूती के लिए सामाजिक भवन होना भी बहुत जरूरी है ताकि हम सब समाज के लोग अपने सामाजिक भवन में सांस्कृतिक व पारिवारिक आयोजन कर सके। सामाजिक भवनों के अलावा हमारीरल सरकार में इस 4 सालों में कई जन हितेषी कार्य किए हैं,जैसे प्रदेश के हर व्यक्ति को राशन कार्ड बनाकर दिया गया है। जितने भी लोग थे सभी को पट्टा योजना के तहत पट्टा, बिजली बिल हाफ जैसे कई सुविधा सुविधा दी गई है। प्रदेश के किसानों के हित और विकास के लिए कई अहम निर्णय हुए। इस अवसर पर सेक्टर 7 के पार्षद सहित सकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button