छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शासकीय विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 11.45 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले दुर्ग-भिलाई के 2 समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

नौकरी लगाने के नाम पर 11,45,000 रूपये की धोखाधडी करने वाले आरोपी गिरफ्तार…गिरफ्तारी के डर से जगह बदल बदलकर लुक छिप रहे थे आरोपी…

बालोद। प्रार्थी भूपेश कुमार साहू पिता रामानंद साहू उम्र 45 वर्ष ग्राम अंगारी थाना बालोद ने पुलिस अधीक्षक बालोद के समक्ष शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया था कि आरोपी 01. कार्तिक राम डहरिया 02. नितेश कुमार गेण्ड्रे 03. दीपक कुमार देशलहरे ने प्रार्थी को चपरासी के पद पर नौकरी लगाने के लिये 4,00,000 रूपये एवं प्रार्थी मित्र ओम प्रकाश सिन्हा ग्राम चिद्दो जिला राजनांदगांव को सचिवालय में रजिस्ट्रार के पद पर नौकरी लागने के लिये 7,45,000 रूपये नगद, कुल 11,45,000 रुपए बैंक खाता एवं फोन पे के माध्यम से लेकर धोखाधडी करने की शिकायत दिये थे जिसकी जांच पर आरोपियो के विरूद्ध धारा 420,34 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराने हेतु प्रतिवेदन प्राप्त होने पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।अपराध दर्ज होने के बाद आरोपीगण गिरफ्तारी के डर से फरार थे।

प्रकरण के फरार आरोपीयो की पता तलाश हेतु पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन मे व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग गुण्डरदेही गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण एवं निरीक्षक वीणा यादव थाना प्रभारी गुण्डरदेही के नेतृत्व मे टीम गठीत किया गया।

दिनांक 29.01.2024 को सूचना मिला की आरोपी कार्तिक डयरिया ग्राम ओटेबंद मे देखा गया है सूचना पर धेराबंदी कर पकडा गया। सायबर सेल बालोद से तकनिकी सहायता प्राप्त करने पर आरोपी दीपक देशलहरे का लोकेशन नगपुरा जिला दुर्ग प्राप्त होने पर ग्राम मनगटा – नगपुरा के मध्य घेराबंदी कर पकडा गया। आरोपी नितेश कुमार गेण्ड्रे नया रायपुर के एक पार्क मे छुपे होने की सूचना मिलने पर टीम को नया रायपुर रवाना किया गया जो पार्क की घेराबंदी कर आरोपी नितेश कुमार गेण्ड्रे को पकड गया।

तीनो आरोपीयो को थाना लाकर पुछताछ करने पर प्रार्थी भूपेश साहू को चपरासी के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर 4,00,000 एवं प्रार्थी के मित्र ओमप्रकाश सिन्हा निवासी चिद्दो जिला राजनांदगांव को सचिवालय में रजिस्ट्रार के पद पर नौकरी लगाने के लिए 7,45,000 रूपये कुल 11,45,000 रूपये लेकर आपस मे बंट लेना बताये। धोखाधडी करके प्राप्त रूपयो को आरोपियो के द्वारा खर्च कर लेना एवं नया मोटरसायकल लेने मे उपयोग करना बताने पर दिनंाक 29.01.2024 को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।

कार्यवाही मे निरीक्षक वीणा यादव, सउनि अरविंद साहू, प्र.आर. योगेश सिन्हा, आर. दमन वर्मा, आर. पंकज तारम, आर. सुनील कुमार, आर. ललित कदम, सायबर सेल बालोद से आर. योगेश कुमार का योगदान रहा।

नाम आरोपी – 01. कार्तिक राम डहरिया पिता परदेशी राम डहरिया उम्र 48 वर्ष साकिन ओटेबंद थाना गुण्डरदेही जिला बालोद।

02. नितेश कुमार गेण्ड्रे पिता संजय गेण्ड्रे उम्र 30 वर्ष साकिन कोहका वार्ड न0 9 चौकी स्मृति नगर थाना सुपेला
जिला दुर्ग।

03. दीपक कुमार देशलहरे पिता रूपचंद देशलहरे उम्र 26 वर्ष साकिन नवागांव वार्ड न0 20 थाना बोरी जिला दुर्ग।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button