दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग निगम को स्वच्छता का सिरमौर बनाने आयुक्त के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान किया गया प्रारंभ

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा स्वच्छता दीदियों, सफाई मित्रों के सम्मान के बाद दुर्ग का नंबर बढ़ाने वृहद स्तर पर स्वच्छता का अभियान आयुक्त हरेश मंडावी के मार्गदर्शन में प्रारंभ कर दिया गया है। इससे शहर के जनसमुदायों में एक अलग ही उत्साह बढ़ गया है । इस कार्य मंे अनेक सामाजिक संस्थाओं के साथ ही खेल संस्थाएॅ, वरिष्ठजन इसमें जुड़ने लगे हैं।

स्वच्छता का हौसला लेकर आगे बढ़ रहे लोग-
नगर पालिक निगम दुर्ग में स्वच्छता प्रहरियों का सम्मान के बाद अधिक संख्या में लोग जुड़ने लगे हैं। मुस्कान फाउण्डेशन सहित अनेक संगठन शहर को सुन्दर बनाने का संकल्प ले रहे हैं। इसके अंतर्गत सफाई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र भेंट सम्मान किया गया है ।

दुर्ग को स्वच्छ रखना हमारी जिम्ममेदारी-
भिलाई की अपेक्षा दुर्ग में कम हरियाली है। फिर भी दुर्ग शहर में उद्यानों का निर्माण कर शहर को सुन्दर बनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत अमृत मिशन के तहत् अनेक वार्डो में स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर वार्ड पार्षदों और वार्ड निवासियों की मांग पर उद्यान का निर्माण हो रहा है। इस कार्य में शहर के नागरिक स्वतः सहयोग दे रहे हैं वे उद्यानों की देख-रेख की जिम्मेदारी उठा रहे हैं ।

लोगों के सहयोग के बगैर स्वच्छता से जुड़ा कोई भी काम पूरा नहीं हो सकता-
बिपस नागरिकों के सहयोग से स्वच्छता का कोई भी काम नहीं किया जा सकता । इसमें सबसे महत्वपूर्ण निगम के सफाई मित्रों की रहती है । वे बारिश, कड़ाके की ठण्ड, और उबलते गर्मी में भी अपना कर्तव्य निभाते हैं । साल के 365 दिन सफाई में ही जुटे रहते हैं जिसके बदौलत हम स्वस्थ रहते हैं । त्यौहार के समय भी उन्हें कोई छुट्टी नहीं लेते । अबकी बार देश के नक्शे में दुर्ग स्वच्छता में अव्वल आयेगी ।

बच्चों से लेकर महिला समूहों तक दे रहे स्वच्छता का संदेश-
पूरे शहर में स्वच्छता के लिए कार्य कर रहे महिला स्व सहायता समूहों द्वारा प्रत्येक वार्डो में जाकर स्वच्छता रैली, स्वच्छता जनजागरुकता कार्यकम आयोजित कर जनता में जागरुकता फैला रहे हैें । वहीं शहर के बच्चे भी स्वच्छता संदेश के लिए एकत्र होकर नारे लगा रहे हैं।

मैं भी स्वच्छता सुपरस्टार का लिाया जा रहा है संकल्प-
नगर पालिक निगम दुर्ग के दादा-दादी, नाना-नानी पार्क में 500 से अधिक एकत्र लोगों को मैं, भी स्वच्छता सुपरस्टार का संकल्प दिलाया गया । पार्क में मुस्कान फाउण्डेशन सहित योगा ईवेन्ट के लोग अधिक संख्या में उपस्थित थे । सभी ने संकल्प पत्र भर कर पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया । समस्त शहर वासियों से अपील है कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के लिए नगर पालिक निगम दुर्ग का पूरा सहयोग देवें।

Related Articles

Back to top button