दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

निःसंतान दंपत्तियों के लिए आज एसआर हॉस्पिटल दुर्ग में सिनीयर इनफर्टिलिटी एक्सपर्ट द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

भिलाई। एस.आर. हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर चिखली धमधा रोड़ दुर्ग एवं पहलाजानी I.V.F. सेन्टर के सयुंक्त तत्वाधान में दिनांक 29 दिसम्बर 2023 दिन शुक्रवार को सुबह 11 बजे से 2 बजे तक निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है।

उक्त शिविर का आयोजन एस.आर.हॉस्पिटल परिसर चिखली दुर्ग में किया गया है। उक्त शिविर में निःसंतान दंपत्तियों व स्त्री रोग से सम्बंधित मरीजों को सीनियर इनफर्टिलिटी एक्सपर्ट डॉ. नमिता चंद्राकर द्वारा निःशुल्क सेवाएं प्रदान की जाएगी।

पहलाजानी I.V.F. सेन्टर की डाॅयरेक्टर मध्य भारत की सुप्रसिद्ध डॉ.नीरज पहलाजानी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि पहलाजानी I.V.F. सेन्टर द्वारा I.V.F. एवं I.O.U. एडवांस पद्धति द्वारा अनेक निःसंतान दम्पत्तियों को पहलाजानी I.V.F. सेन्टर द्वारा संतान प्राप्ति कराई गई है। कहा कि उन निःसंतान दम्पतियों को संतान प्राप्ति के बाद जो खुशी मिलती है वही मेरे जीवन की सार्थकता है।

एस. आर. हॉस्पिटल के चेयरमेन संजय तिवारी ने क्षेत्र की सम्मानित जनता व क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधिओं से अपील की है कि उक्त निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का लाभ निःसंतान दम्पत्तियों को पहुंचने में मदद करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button