दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

128 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकल से घूम घूम कर करे थे नशे का कारोबार

भिलाई। जिला दुर्ग में नषे के खिलाफ मुहिम चलाने व कार्यवाही हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग (भा.पु.़से.) के द्वारा नशे के कारोबारियो की पतासाजी कर उनके विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुये थे, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिषेक झा (रा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक (भिलाई नगर) विश्व दीपक त्रिपाठी (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में एवं ए.सी.सी.यू प्रभारी निरीक्षक नरेश पटेल व संतोष मिश्रा एवं थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था।

टीम द्वारा नशे के कारोबारियों पर सतत् निगाह रखी जा रही थी, विषेष सूत्र भी लगाये गये थे। जेल से रिहा हुये पूर्व के आदतन नषे के कारोबारियों पर निगाह रखी जा रही थी। इसी दौरान एसीसीयू की टीम को विषेष सूत्रों से पता चला की सुधीर एक्स-रे गली महेन्द्र शो रूम सुपेला के पास 02 व्यक्ति एक होण्डा शाईन मोटर सायकल में अवैध रूप से लाभ अर्जित करने हेतु मादक पदार्थ ब्राउन शुगर को, नवयुवको को बिक्री कर रहा है।

कि सूचना पर सुधीर एक्स-रे गली महेन्द्र शो रूम सुपेला के आस-पास घेराबंदी कर श्याम सिंह उर्फ बाबा एवं सूरज अग्रवाल को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 128 नग पूड़िया में 14 ग्राम 22 मिलीग्राम ब्राउन शुगर कीमती करीबन 1,40,000/- रूपये एवं नगदी रकम 1850/- रूपये, घटना में प्रयुक्त एक होण्डा शाईन मोटर सायकल कीमती लगभग 80,000/- रूपये, जुमला कीमती तकरीबन 2,21,850 रूपये को बरामद कर जप्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 844/2023, धारा 21 (ब) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

उक्त कार्यवाही में एसीसीयू से सउनि राजेश पाण्डेय, प्र.आर.प्रदीप सिंह, कपिल यादव, षिव तिवारी, आरक्षक शोभित सिन्हा, बालमुकंुद साहू, चित्रसेन साहू, जगजीत सिंह, तिलेष्वर राठौर, केशव साहू, नरेन्द्र सहारे, शौकत हयात, खुर्रम बक्स, सनत भारती व थाना सुपेला से उनि मनीष बाजपेयी, प्र.आर.अमर सिंह, आरक्षक जुनैद सिद्धिकी, विवेक सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही।

आरोपियों का नाम:-
1. श्याम सिंह उर्फ बाबा पिता स्व.पूनाराम उम्र 29 वर्ष सा.केम्प 02 तलाब शारदापारा यादव किराना के पास छावनी।
2. सूरज अग्रवाल पिता केषव अग्रवाल उम्र 23 वर्ष सा.गोडाघाट चौक थाना खैरागढ़ हाल पता केम्प 02 तलाब शारदापारा यादव किराना के पास छावनी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button