फीचर्डविविध

स्मृति मंधाना ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाली पहली महिला बल्लेबाज बनी

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 331 रन का लक्ष्य रखा है। एलिसा हीली ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। प्रतिका रावल (75) और स्मृति मंधाना (80) ने भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 155 रन की साझेदारी हुई। दोनों की इस पार्टनरशिप के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 48.5 ओवर में 10 विकेट पर 330 रन बनाए हैं। मेहमानों के लिए एनाबेल सदरलैंड ने पांच जबकि सोफी मोलिनेक्स ने तीन विकेट लिए। वहीं, मेगन स्कट और एश्ले गार्डनर को एक-एक सफलता मिली…

विशाखापटनम (ए)। भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने रविवार को बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह एक कैलेंडर वर्ष में 1000 वनडे रन पूरे करने वाली पहली महिला बल्लेबाज बन गईं। भारतीय महिला टीम की उपकप्तान और स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 80 रनों की शानदार पारी खेलकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। बाएं हाथ की बल्लेबाज ने वनडे में 5000 रन पूरे कर लिए और दुनिया में पांचवीं व भारत के लिए ऐसा करने वाली दूसरी बल्लेबाज बन गईं। बता दें कि, भारतीय टीम का महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया से सामना हो रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी इस मुकाबले में प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच 60+ से ज्यादा रनों की पार्टनरशिप हो चुकी है। दिलचस्प बात यह है कि मंधाना और प्रतिका के बीच ऐसा 14वीं बार हुआ है। भारतीय महिला क्रिकेट में सबसे अधिक 50 से अधिक रनों की साझेदारियों की सूची में कप्तान हरमनप्रीत कौर और पूर्व कप्तान मिताली राज की जोड़ी शीर्ष पर है। दोनों ने मिलकर 56 पारियों में 18 बार 50 से अधिक की साझेदारी की है। दूसरे स्थान पर स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल हैं, जिन्होंने सिर्फ 21 पारियों में 14 बार 50+ की साझेदारी की है। तीसरे स्थान पर हैं अंजुम चोपड़ा और मिताली राज, जिन्होंने 57 पारियों में 13 साझेदारियां की हैं, जबकि मिताली राज और पूनम राउत की जोड़ी ने 34 पारियों में 13 बार 50+ रन जोड़े हैं।
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 331 रन का लक्ष्य रखा है। एलिसा हीली ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। प्रतिका रावल (75) और स्मृति मंधाना (80) ने भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 155 रन की साझेदारी हुई। दोनों की इस पार्टनरशिप के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 48.5 ओवर में 10 विकेट पर 330 रन बनाए हैं। मेहमानों के लिए एनाबेल सदरलैंड ने पांच जबकि सोफी मोलिनेक्स ने तीन विकेट लिए। वहीं, मेगन स्कट और एश्ले गार्डनर को एक-एक सफलता मिली। खबर लिखे जाने तक मैच जारी है…

वनडे में भारतीय महिला टीम के लिए सर्वाधिक 50+ रन की साझेदारी

बल्लेबाजी जोड़ी 50+ साझेदारी पारी
हरमनप्रीत कौर और मिताली राज 18 56
स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल 14 21
अंजुम चोपड़ा और मिताली राज 13 57
मिताली राज और पूनम राउत 13 34

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button