खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

31 दिसंबर की रात से बंपर लॉटरी, 8वें वेतन आयोग पर मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला

इस बार सबसे बड़ी उम्मीद फिटमेंट फैक्टर से है। यही फैक्टर तय करेगा कि मौजूदा बेसिक सैलरी कितनी गुना बढ़ेगी। एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि फिटमेंट फैक्टर 1.83 से 2.46 के बीच रह सकता है। अगर ऐसा हुआ तो न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 32,940 रुपये से 44,280 रुपये तक पहुंच सकती है…

 

 

नईदिल्ली (ए)। केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों के लिए नया साल सच में खुशियों भरा होने वाला है! 8वें वेतन आयोग ने आधिकारिक तौर पर अपना काम शुरू कर दिया है और मोदी सरकार ने इसके टर्म्स ऑफ रेफरेंस (TOR) भी जारी कर दिए हैं। अब हर किसी की नजर इस बात पर टिकी है कि नई सैलरी कब से और कितनी बढ़कर आएगी।

7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो रहा है। ऐसे में मजबूत संभावना है कि ठीक आधी रात के बाद यानी 1 जनवरी 2026 से 8वें वेतन आयोग की नई सैलरी लागू हो जाए। अगर ऐसा हुआ तो नए साल का तोहफा सीधे बैंक खाते में आने लगेगा।

इस बार सबसे बड़ी उम्मीद फिटमेंट फैक्टर से है। यही फैक्टर तय करेगा कि मौजूदा बेसिक सैलरी कितनी गुना बढ़ेगी। एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि फिटमेंट फैक्टर 1.83 से 2.46 के बीच रह सकता है। अगर ऐसा हुआ तो न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 32,940 रुपये से 44,280 रुपये तक पहुंच सकती है। पिछले 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था, जिससे सैलरी में तगड़ा इजाफा हुआ था। अगर इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ तो कर्मचारियों की तो बल्ले-बल्ले होने वाली है!

फिटमेंट फैक्टर बढ़ने से सिर्फ बेसिक सैलरी ही नहीं, बल्कि महंगाई भत्ता (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA), ट्रैवल अलाउंस और बाकी सभी भत्तों पर भी सीधा असर पड़ेगा। मतलब टेक होम सैलरी में भारी उछाल आने की पूरी गुंजाइश है।

ये कोई एक दिन में नहीं तय होता। आयोग महंगाई दर, रहन-सहन का खर्च, बच्चों की पढ़ाई, इलाज, इंटरनेट बिल, खाने-पीने का खर्च – सब कुछ ध्यान में रखता है। इन सारी चीजों को देखकर ही अंतिम फैक्टर फाइनल किया जाता है।

ज्ञात फाइनेंशियल फर्म एम्बिट कैपिटल की रिपोर्ट में अनुमान है कि  फिटमेंट फैक्टर 1.83 से 2.46 तक रह सकता है। इससे सैलरी में 14% से 54% तक बढ़ोतरी हो सकती है, हालांकि 54% की संभावना कम है। कुछ दूसरी रिपोर्ट्स में 1.92 से 2.57 तक का अनुमान भी लगाया जा रहा है।

ग्रेड पे के हिसाब से नई सैलरी का अंदाजा

  • ग्रेड पे 1900 वालों की नेट सैलरी: 65,000 से 86,000 रुपये तक
  • ग्रेड पे 4600 वालों की: 1.31 लाख से 1.74 लाख रुपये तक
  • ग्रेड पे 7600 वालों की: 1.82 लाख से 2.41 लाख रुपये तक
  • ग्रेड पे 8900 वालों की: 2.17 लाख से 2.89 लाख रुपये तक
    (ये आंकड़े एक्सपर्ट्स के अनुमान पर आधारित हैं)

आमतौर पर वेतन आयोग 18 महीने में अपनी रिपोर्ट दे देता है। अभी लागू करने की तारीख फाइनल नहीं हुई है, लेकिन ज्यादातर मीडिया रिपोर्ट्स यही बता रही हैं कि 1 जनवरी 2026 से कर्मचारियों को नई सैलरी मिलने लगेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button