दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कोरोना हो गया है तो कितने दिन बाद वैक्सीन लगाएं, तो ये है इसका जवाब, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुदामा चंद्राकर ने दी जानकारी

दुर्ग। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुदामा चंद्राकर ने उन प्रश्नों के उत्तर दिये हैं जो इन दिनों लोग पूछ रहे हैं। इनमें पहला प्रश्न यह है कि जिन्हें कोरोना हो गया है वह कितने दिन बाद एक वैक्सीन लगवाए? उसे लगवाना जरूरी है या नहीं। इसके उत्तर में डॉ. चंद्राकर ने बताया कि जो लोग कोविड-19 बीमारी से पीड़ित हो गए हैं, उनको भी कोविड-19 वैक्सीन का दोनों खुराक लेना अनिवार्य है, जिससे उसके शरीर में पर्याप्त एवं अधिक अवधि के लिए प्रतिरोधक क्षमता पैदा हो सके। ऐसे लोग कोविड-19 हेतु पॉजिटिव रिपोर्टिंग के 28 दिन बाद वैक्सीन लगवा सकते हैं। द्वितीय डोज के लिए दो डोज के बीच निर्धारित न्यूनतम अंतराल कोवैक्सीन हेतु 28 दिन तथा कोविशील्ड हेतु 42 दिन का होना चाहिए। दूसरा प्रश्न अमूमन यह पूछा जाता है कि वैक्सीन का पहला डोस लेने के बाद कोरोना हो गया वह दूसरा डोस ले जा नहीं ले या नहीं? ले तो कितने दिन बाद? इसका उत्तर देते हुए डॉ. चंद्राकर ने बताया कि कोविड-19 वैक्सीन का पहला डोस लेने के बाद यदि कोई कोरोना से पीड़ित हो जाता है, तब भी उसको दूसरा डोस लेना अनिवार्य है, जिससे उसके शरीर में पर्याप्त एवं अधिक अवधि के लिए प्रतिरोधक क्षमता पैदा हो सके। पॉजिटिव आने की न्यूनतम 28 दिन बाद द्वितीय डोज वैक्सीन लगा सकते हैं। यहां देखे वीडियो👇

https://youtu.be/EeWILrF8_Ss

Related Articles

Back to top button