घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 17 जून: सिंह राशि वालों सिर दर्द, नेत्र पीड़ा बना रहेगा, कर्ज की स्थिति आ सकती है, खर्च की अधिकता होगी

आज 17 जून 2026, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि के साथ बुधवार का दिन है। तृतीया तिथि रात 9 बजकर 38 मिनट तक है। इसके बाद चतुर्थी तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज पुनर्वसु, पुष्य नक्षत्र के साथ त्रिपुष्कर, अमृत सिद्धि के साथ पुष्य और सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं आज का राशिफल…

 

 

मेष राशि:

भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का स्थिति मजबूत होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर हुआ है। प्रेम, संतान की स्थिति और अच्छी हुई है, चाहे नया प्रेम हो चाहे पुराना प्रेम हो। भूमि, भवन, वाहन में आप निवेश कर सकते हैं। निवेश के लिए भी उचित समय है। घर में कुछ शुभ संस्कार होने के संकेत हैं। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही समय है, हर दृष्टिकोण से यह सही समय साबित होगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

वृषभ राशि:

स्वास्थ्य अच्छी स्थिति में है। थोड़ा सा रक्त से संबंधित विकार हो सकती है, इस बात का ध्यान रखिए। राजनीतिक लाभ होगा, कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा। उच्च अधिकारियों से जुड़ेंगे। व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। निवेश के लिए नया मार्ग बनेगा और निवेश करना उचित भी होगा। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मिथुन राशि :

मिथुन राशि की स्थिति अच्छी है। रौब-रुआब बना हुआ है। एक तेजी आपके अंदर आई हुई है। प्रेम का साथ है, संतान का साथ है। जीवनसाथी से प्रेम पनप रहा है और प्रेम जीवनसाथी बनने को तैयार है। धनागमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। निवेश के लिए उचित समय होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा होगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि:

शुभता के प्रतीक माने जाएंगे, आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। भाग्य साथ देगा। प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी होगी और निवेश के लिए भी नए मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग में भी आप जो पुराना चल रहा है उसमें भी निवेश कर सकते हैं। निवेश के लिए बहुत अच्छा समय है। नव प्रेम का आगमन संभव है। पुराने प्रेम में मैच्योरिटी आएगी। जीवन साथी का बहुत अच्छा स्थिति रहेगा। कुल मिलाके पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ आपकी बहुत अच्छी दिख रही है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

सिंह राशि-

सिर दर्द, नेत्र पीड़ा बना रहेगा, कर्ज की स्थिति आ सकती है, खर्च की अधिकता होगी। प्रेम संतान की स्थिति भी थोड़ी मध्यम है। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा, निवेश अभी रोक कर रखिए। हरी वस्तु दान करना शुभ होगा।

कन्या राशि:

आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा, मन प्रफुल्लित रहेगा। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। निवेश के लिए उपयुक्त समय है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि:

कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा, व्यावसायिक सफलता मिलेगी। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य बहुत अच्छा। प्रेम संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा है। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि:

स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है, थोड़ा सुधार की तरफ आप जा रहे हैं। प्रेम संतान की स्थिति सुधर चुकी है। नया प्रेम हो या पुराना प्रेम हो। जीवन साथी की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

धनु राशि:

स्वास्थ्य अच्छा नहीं चल रहा है। चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय कहा जाएगा। लिखने-पढ़ने के लिए बहुत अच्छा समय। नए प्रेम के लिए अच्छा समय कहा जाएगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मकर राशि:

जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाक़ात संभव है। स्वास्थ्य पहले से सुधार, प्रेम-संतान अत्यंत शुभकारी, व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि:

स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए, छोटी-मोटी परेशानियां परेशान करेंगी। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार बहुत अच्छा है। शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा या शत्रु मित्रवत व्यवहार करने की कोशिश करेंगे और प्रेम नया हो या पुराना हो बहुत अच्छा होगा। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मीन राशि:

नवप्रेम का आगमन होगा। पुराने प्रेम में मैच्योरिटी आएगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। लेखकों के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य के लिए अच्छा समय। प्रेम, संतान, व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button