दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शारदा विदयालय, रिसाली में धूमधाम से मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

भिलाई। सिमटी बाहों को खोल गरूड़ उड़ने का अब औंदाज बदल।” ऊँचाइयों को छुने के इसी नए अंदाज के साथ शारदा विद्यालय, रिसाली में स्वतंत्रता दिवस समारोह धुमधाम से मनाया गया। आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वाधान में हर घर तिरंगा का संकल्प लिए विद्यार्थिर्यों का उत्सव के प्रति जोश देखते ही बनता था। नियत समय पर मुख्य अतिथि विपिन ओझा (चेयरमैन स्कूल मैनेजिंग कमेटी) के आगमन के साथ ही विद्यालय वन्दे मातरम् के नारे से गुँज उठा। ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान गाया गया।

भारत की संगठित शक्ति की अमरता की सोच के साथ तिरगें गुब्बारों को आकाश की ऊचाइयाँ छूने के लिए हवाओं के सुपुर्द किया गया। विकसित भारत की सोच और उद्देश्य के साथ संजय ओझा (डायरेक्टर शकून्तला ग्रुप ऑफ स्कूल्स) ने भी विद्यार्थियों एवं उनके पालको को स्वतत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विपिन ओझा ने कहा कि आज भारत का नया चेहरा विश्व के समक्ष है, भारत तरक्की की करवट ले रहा है आज नया भारत युवा सोच के साथ हर दिशा में प्रगति कर रहा है बस आवश्यकता है उस प्रतिबदधता की जब हर युवा अपनी कामयाबी को देश की तरक्की के साथ जोड़कर देखेगा। कर्तव्य परायणता भारत की नीव है और इसके गहरे अर्थ को समझना आज हर देशवासी का ध्येय होना चाहिए।

कार्यक्रमों की श्रृंखला में सर्वप्रथम विद्यालय के नन्हें मुन्नों नें नृत्य की आकर्षक प्रस्तृति दी। छात्रा लवली ने देशभक्ति की कविता प्रस्तुत की तो विद्यालय के प्राथमिक, माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक विभाग के विद्यार्थयों द्वारा देश के वीर जवानों को नृत्य के माध्यम से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

विद्यालय प्राचार्या सुतापा सरकार ने अपने उदबोधन में कहा कि आज भारत आत्मनिर्भर तो है ही साथ ही धरती तो क्या अंतरिक्ष में भी अपना परचम लहरा रहा है। वह दिन दूर नहीं जब भारत तकनीकी क्षेत्र में भी दूसरे देशों से आगे होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से संघर्ष तथा अपने कार्याे के प्रति पूर्णतः समर्पित और अनुशासित रहने की अपील की।

कार्यक्रम का समापन हेड मिस्ट्रेस पृष्पा सिंह के धन्यवाद ज्ञापन से किया गया। समापन पर मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को मिठाइयाँ बॉँटी। संचालन छात्र डेनिस तथा छात्रा गौरी ने किया।

इस स्वर्णिम अवसर पर, ममता ओझा (मैनेजर शारदा विदयालय, रिसाली) एक्टिविटी इंचार्ज पुजा बब्बर, प्रतीक ओझा, तथा वनिता ओझा ने भी विदयार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button