दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

वाहन चेकिंग के दौरान फर्जी बीएसएफ कर्मचारी गिरफ्तार, फर्जी आई कार्ड बरामद

दुर्ग। दिनाँक 20.12.2025 को थाना मोहन नगर की पेट्रोलिंग पार्टी व्दारा वाहन चेकिंग डयुटी के दौरान ग्रीन चौक दुर्ग में आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग के दौरान चार पहिया वाहन डिजायर कमांक सीजी 07 सीआर 9095 को रुकवाकर वाहन चेक कर वाहन चालक से पुछताछ करने वर अपना नाम सिमरनजीत सिंह पिता स्व कुलवंत सिंह उम्र 31 साल निवासी सुन्दर नगर मीरा कोट चौक एयरपोर्ट रोड चाना कम्बोज जिला अमृतसर पंजाब हाल निवासी सिंधिया नगर सेंगर हाउस दुर्ग का होना बताया।

जिसके द्वारा बीएसएफ में नौकरी करना बताकर बीएसएफ का आई कार्ड दिखाने पर कडाई से पुछताछ करने पर गोल मोल जवाब देने पर बीएसएफ कार्यालय में पुछताछ किया गया।

जिनके व्दारा उक्त नाम से किसी भी कर्मचारी का बीएसएफ में नहीं होना बताने पर आरोपी के विरूद्ध लोक सेवक का प्रतिरूपण कर अपना पहचान लोक सेवक के रूप में बताकर कुटरचित दस्तावेज का उपयोग करना पाये जाने पर आरोपी के विरुद्ध थाना मोहन नगर अपराध क्रमांक 735/2025 धारा 204,319 (2) बीएनएस का अपराध कायम कर आरोपी को विधिवत गिरफतार किया गया है। जिसे कार्यवाही पूर्ण कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जाता है। उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर की महत्वपुर्ण भूमिका रही।

गिरफतार आरोपी:- सिमरनजीत सिंह पिता स्व कुलवंत सिंह उम्र 31 साल निवासी सुन्दर नगर मीरा कोट चौक एपरपोर्ट रोड थाना कम्बोज जिला अमृतसर पंजाब हौल निवासी सिंधिया नगर सेंगर हाउस दुर्ग

जप्त समाग्री:-
01.डिजायर कार क्रमांक सीजी 07 सीआर 90951
02.बीएसएफ का फर्जी आई कार्ड ।
03.ड्राईविंग लायसेंस।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button