Uncategorised

जेसीआई वामांजलि रायपुर ने कपल्स कंपटीशन का किया आयोजन, इंदु जयसवाल बनी प्रथम विजेता

रायपुर। जेसीआई रायपुर वामांजलि द्वारा रविवार 14 फरवरी को टैगोरनगर में कपल्स कंपटीशन का आयोजन किया गया था। जिसे पूरे वामांजलि सदस्यों ने मिलकर मनाया और बहुत ही इंजॉय किया। जिसकी सराहना सभी ने किया। सारे प्रोग्राम प्रेसिडेंट संगीता अनल और सेक्रेटरी सीनू नायक के मार्गदर्शन में शानदार सफल हुआ। इसका श्रेय प्रोग्राम डायरेक्टर शीलू शर्मा को भी जाता है, जिन्होंने पूरे माहौल को वैलेंटाइन में तब्दील कर दिया। कपल्स कंपटीशन में प्रथम पुरस्कार इंदु जयसवाल सेकंड पुरस्कार सपना सोनी और सविता गुप्ता ने प्राप्त किया। वामांजलि सदस्यों में मुख्य रूप से श्रुति, वर्षा, उषा, मृण्मई, माला, तनु दीया, निष्ठा आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button