देश-दुनियाफीचर्ड

नागालैंड- त्रिपुरा में भाजपा+ की बनेगी सरकार, मेघालय में NPP बनी सबसे बड़ी पार्टी

आज तीन पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय के नतीजे जारी किए गए, बीजेपी ने त्रिपुरा में बहुमत हासिल किया है…

नईदिल्ली (ए)। त्रिपुरा और नगालैंड रुझानों में बीजेपी गठबंधन ने बहुमत हासिल कर लिया है. यहां बीजेपी सरकार बनती दिख रही है. वहीं मेघालय में बीजेपी 5 और एनपीपी 25 सीट पर आगे चल रहे. मेघालय में अगर बीजेपी और एनपीपी फिर से एक साथ मिल जाएं तो यहां भी बीजेपी गठबंधन की सरकार बन सकती है. पिछले चुनाव में बीजेपी एनपीपी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर सरकार से अलग हो गई थी। पीएम मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुंच गए हैं. कुछ देर में पीएम का संबोधन होगा।

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के नतीजे त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 32 सीटें जीतकर बहुमत का आंकड़ा पार किया है. टिपरा मोथा पार्टी को 13 सीटों पर, इंडिजिनस पीपल फ्रंट ऑफ त्रिपुरा को 1 सीट पर, कांग्रेस को 3 सीटों पर और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) को 11 सीटों पर जीत मिली है।

नगालैंड के चुनाव नतीजे- एनडीपीपी-बीजेपी की वापसीbनगालैंड विधानसभा चुनाव में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ने सबसे ज्यादा 25 सीटें जीती हैं. बीजेपी ने 12, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) ने 2, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने 6 और नेशनल पीपुल्स पार्टी ने 5 सीटों पर जीत प्राप्त की है. राज्य में एनडीपीपी-बीजेपी की सरकार बनेगी।

मेघालय में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मेघालय विधानसभा चुनाव में नेशनल पीपुल्स पार्टी ने सबसे ज्यादा 26 सीटों पर जीत दर्ज़ की है. यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी को 11, भाजपा को 2, कांग्रेस को 5 और TMC को 5 सीटों पर जीत मिली है. नेशनल पीपुल्स पार्टी, बीजेपी और अन्य दल मिलकर सरकार बनाएंगे।

 

 

Related Articles

Back to top button