दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आयुक्त मोनिका वर्मा ने मतदाता रथ प्रभारियों को कड़े शब्दों में कहा- कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

भिलाई। ऐसे मतदाता जिनकी उम्र 80 पार है, उन्हे मतदान कराने पोलिंग बूथ तक लाया जाएगा। इसके लिए रिसाली निगम ने 2 दर्जन से ज्यादा आटो व ई रिक्शा की व्यवस्था की है। मतदाता रथ से मतदाताओं को केंद्र तक लाने की जिम्मेदारी 30 कर्मचारियों पर रहेगी।

रिसाली निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने मतदाता रथ प्रभारियों की बैठक सोमवार को ली। 80 उम्र पार कर चुके मतदाताओं और दिव्यांगो की सूची उपलब्ध कराई गई। आयुक्त मोनिका वर्मा ने निर्देश दिए कि मतदाताओं की सूची के हिसाब से रूट तैयार कर पहले से मतदाताओं को सूचित करे। आयुक्त ने मतदाता रथ प्रभारियों को कड़े शब्दों में कहा कि इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आयुक्त ने रथ के प्रभारियों से कहा है कि रथ का उपयोग केवल दिव्यांग या फिर बुजुर्गो के लिए होगा। किसी भी राजनैतिक दल के सदस्यों के कहने पर रथ का उपयोग सामान्य वर्ग के लिए न किया जाए। मोनिका वर्मा ने कहा कि रथ में सवार मतदाता केंद्र में सीधे प्रवेश कर मतदान कर लौटेंगे।

दुर्ग ग्रामीण के एआरओ मुकेश रावटे ने रिसाली निगम क्षेत्र के मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। रिसाली बस्ती, आत्मानंद स्कूल, मरोदा कैंप और स्टेशन मरोदा केंद्र में बने बूथ के प्रवेश , निकाश द्वार की स्थिति को देखा। आत्मानंद स्कूल में बनाए केंद्र का कक्ष बदलने निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button