खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

रायपुर- टिटलागढ़ और बिलासपुर टिटलागढ़ पैसेंजर रद्द, इंदौर पुरी एक्सप्रेस हुई रीशेड्यूल

रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर मंडल में संबलपुर -झारसुगुड़ा सेक्शन में सरला (SARLA) रेलवे स्टेशन पर प्री नॉन इंटर लोकिंग 7 जून से 9 जून 2024 तक एवं नॉन इंटर लोकिंग का कार्य 11 जून से 14 जून 2024 तक किया जाएगा।जिसके कारण कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रद्द रहने वाली गाड़ियां:-
(1) गाड़ी संख्या 08264 बिलासपुर टिटलागढ़ पैसेंजर दिनांक 7 से 14 जून 2024 तक रद्द रहेगी।

(2) गाड़ी संख्या 08263 टिटलागढ़ -बिलासपुर पैसेंजर 8 से 15 जून 2024 तक रहेगी।

(3) गाड़ी संख्या 08277 टिटलागढ़ -रायपुर पैसेंजर 7 से 14 जून 2024 तक रद्द रहेगी।

(4) गाड़ी संख्या 08278 रायपुर- टिटलागढ़ पैसेंजर 8 से 15 जून 2024 तक रद्द रहेगी।

रीशेड्यूल की जाने वाली गाडी: (1) गाड़ी संख्या 20917 इंदौर पुरी एक्सप्रेस 11 जून 2024 को इंदौर से 1.00 घंटे रीशेड्यूल की जाएगी यह गाड़ी 15.00 बजे के स्थान पर 16.00 बजे रवाना की जायेगी।

रेल परिवार से रायपुर मंडल के 31 सदस्य हुए सेवानिवृत्त: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत रेल परिवार के 31 सदस्य (23 सामान्य एवं 08 असामान्य) मई 2024 में अपनी गौरवशाली रेल सेवा पूर्ण करने के पश्चात् सेवानिवृत हुए।

इस समारोह में सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी सुशील कुमार लकड़ा, सहायक मंडल वित्त प्रबंधक विजय कुमार शर्मा, सेवानिवृत्त कर्मी एवं उनके परिजन, कल्याण निरीक्षक तथा बंदोबस्त अनुभाग के कर्मचारी उपस्थित थे। मंडल के सेवानिवृत्त होने वाले 31 रेलकर्मियों में यांत्रिकी विभाग से 04, विद्युत विभाग से 04, इंजीनियरिंग विभाग से 07, परिचालन विभाग से 08, चिकित्सा विभाग 01, संकेत एवं दूरसंचार विभाग 01, कार्मिक विभाग से 01, सुरक्षा विभाग 01 एवं वाणिज्य विभाग से 04 कर्मचारी शामिल है।

रेलवे इंस्टिट्यूट (खारुन रेल विहार) में आयोजित समारोह में समस्त सेवानिवृत्त कर्मियों को विदाई दी गई। इस अवसर पर सहायक मंडल वित्त प्रबंधक द्वारा सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति का समस्त भुगतान प्रमाण-पत्र दिया गया।

(ई-पेमेंट के माध्यम से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की कुल राशि रुपये 12,44,69,260/- का भुगतान किया गया) पेंशन भुगतान आदेश, सेवानिवृत्त कर्मचारी का पहचान पत्र एवं कर्मचारियों एवं आश्रितों का पास कार्ड, सेवा मेडल आदि दिनांक 31/05/2024 को प्रदान किया गया।

सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी एवं सहायक मंडल वित्त प्रबंधक ने सभी को संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवा के दौरान अपने दायित्यो का निर्वहन अच्छे से करने पर बधाई दी तथा स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखते हुए सेवानिवृत्त जीवन को अपने परिवार एवं रिश्तेदारों के साथ आनंदपूर्वक व्यतीत करने की बात कही, साथ ही सेवानिवृत्ति के दौरान मिली राशि को सही जगह निवेश करने की सलाह दी। अंत में उन्होंने सभी को सेवानिवृति के पश्चात् सुखद भविष्य एवं अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनायें दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button