देश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला वनडे मैच आज: जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच?

भारत और बांग्लादेश के खिलाफ पांचवी वनडे सीरीज़ खेली जानी है, इससे पहले भारतीय टीम को 2015 में हार झेलनी पड़ी थी…

नईदिल्ली (ए)। भारतीय टीम अपना अगला मैच बांग्लादेश के खिलाफ आज 4 दिसंबर, रविवार को खेलेगी. बांग्लादेश दौरे पर टीम इंडिया 3 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज़ खेलेगी. वनडे सीरीज़ का पहला मैच कल यानी 4 दिसंबर को भारतीय समयनुसार, सुबह 11:30 बजे से खेला जाएगा। यह मैच शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम, ढाका में खेला जाएगा. इससे पहले 2015 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने बांग्लादेश का दौरा किया था। इस दौरे में खेली गई वनडे सीरीज़ में भारतीय टीम को हार 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था।

अब तक भारत और बांग्लादेश के बीच कुल 4 द्विपक्षीय वनडे सीरीज़ खेली जा चुकी हैं. इसमें भारतीय टीम ने तीन सीरीज़ों में जीत हासिल की है. वहीं, बांग्लादेश एक सीरीज़ जीतने में कामयाब रहा है. बांग्लादेश ने 2015 में आखिरी बार खेली गई वनडे सीरीज़ में जीत दर्ज की थी. अब दोनों के बीच पांचवीं वनडे सीरीज़ खेली जाएगी।

अब तक दोनों ही टीमों के बीच कुल 36 वनडे मैच खेले जा चुके हैं. इसमें भारतीय टीम ने 30 में जीत हासिल की है और पांच में हार का सामना किया है. एक मैच का नतीजा नहीं निकल सका. 4 दिसंबर को दोनों टीमें अपना 37वां वनडे मैच खेलेंगी. इस सीरीज़ में भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है. इस सीरीज़ को जीतकर रोहित शर्मा 2015 का हिसाब बराबर कर सकते हैं।

ऐसा है पूरा शेड्यूल

पहला वनडे- 4 दिसंबर, रविवार. स्थान- शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम, ढाका।
दूसरा वनडे- 7 दिसंबर, बुधवार. स्थान- शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम, ढाका।
तीसरा वनडे- 10 दिसंबर, शनिवार. स्थान- जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम, चट्टोग्राम।
पहला टेस्ट मैच- 14 दिसंबर, बुधवार से 18 दिसंबर, रविवार तक. स्थान- जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम, चट्टोग्राम।
दूसरा टेस्ट मैच- 22 दिसंबर, गुरुवार से 26 दिसंबर, सोमवार तक. स्थान- शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम, ढाका।

वनडे सीरीज़ के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत, ईशान किशन, शाहबाज़ अहमद अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, कुलदीप सेन।

Related Articles

Back to top button