खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

SP मोहित गर्ग ने हत्या का किया खुलासा: षडयंत्रपूर्वक नौकर की थम्सअप में जहर मिलाकर हत्या कर व्यापारी को ब्लेकमेल करने की थी योजना, हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव। दिनांक 22.11.2023 को सूचना मिला की पार्रीनाला इण्डियन पब्लिक स्कूल, सुरेश राईस मिल के पास एक अज्ञात पुरूष उम्र करीबन 50-55 वर्ष का शव पडा है कि सूचना पर मौका पहुंचकर प्रार्थी रंजन दास साहू पिता इतवारी दास साहू उम्र 48 साल सकिन पार्रीकला थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव की रिपोर्ट पर मौके पर मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया। पंचनामा कार्यवाही के दौरान परिजन दीपा गुरू पति दीपंकर गुरू द्वारा मृतक के शव को देखकर अपने अपन बड़े भाई सुरेश कुमार जोशी पिता स्व0 मदन लाल जोशी उम्र 52 साल साकिन अरिहंत टावर मानव मंदिर चैक के पास राजनांदगांव के रूप में पहचान किया गया। नंबरी मर्ग क्र0 83/23 धारा 174 जा0फौ0 कायम कर शव का पीएम कराया गया।

मर्ग जांच के दौरान दिनांक 24.11.2023 को ज्ञानचंद बाफना अरिहंत टॉवर राजनांदगांव द्वारा मर्ग से संबंधित शिकायत किया कि आटो चालक अफजल खान के माध्यम से एक टाइपशुदा और एक हाथ में लिखा पन्ना मिला है, जिसमे टाइपशुदा पन्ने को पढने पर जेल भेजने का डर दिखाकर उद्दापन करने की नियत से लिखा प्रतीत हुआ। आटो चालक अफजल खान से पुछने पर बताया कि मुझे नितेश और उसके साथी ने लिफाफा देकर ज्ञानचंद बाफना के पास छोडने बोला था, नितेश ने पूछताछ मे बताया कि उसे प्रेमेन्द्र निर्मलकर गुरूनानक चैक में मिला और बोला की एक बड़ा पार्टी हाथ लगा थोडा रिस्क वाला काम है, साथ देगा तो तुझे भी हिस्सा मिलेगा। जिस पर मै उतावला होकर पुरी बात पुछा तो प्रेमेन्द्र ने बताया की प्रकाश गोलछा प्लान बनाया है कि ज्ञानचंद बाफना को फंसाना है। इसी प्लान के तहत दिनांक 21.11.2023 के दोपहर को ज्ञानचंद बाफना के नौकर सुरेश कुमार जोशी को मै एवं मनीष खुटेल, दयाराम साहू, एवं प्रकाश गोलछा मिलकर थम्सअप में जहर मिलाकर पिलाकर मार दिये है। जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के मार्ग दर्शन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के दिशा निर्देश एवं नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में घटना में संलिप्त व्यक्तियों की पतासाजी हेतू तत्काल थाना स्टॉफ एवं सायबर सेल राजनांदगांव के सयुक्त रूप से टीम गठित कर आरोपी 1. दयाराम साहू पिता खेदू साहू उम्र 36 साल साकिन छछानपहरी थाना अंबागढ चैकी जिला मोहला मानपुर अं0 चैकी 2. मनीष खुटेल पिता रूपनाथ खुटेल उम्र 21 साल साकिन महरूम थाना डोगरगांव जिला राजनांदगांव 3. नितेश सेन पिता मदन सेन उम्र 27 साल साकिन बैलापसरा गणेश मंदिर के पीछे वार्ड नं0 15 राजनांदगांव 4. प्रेमेन्द्र निर्मलकर पिता तिलक राम निर्मलकर उम्र 37 साल साकिन रानीतराई रोड थाना देवरी जिला बालोद छ0ग0 को घेराबंदी कर पकडे पूछताछ पर उपरोक्त आरोपियो द्वारा प्रकाश गोलछा के कहने पर पैसे के लालच में आकर प्रकाश गोलछा के साथ मिलकर सुरेश कुमार जोशी पिता स्व0 मदन लाल जोशी उम्र 52 साल साकिन अरिहंत टावर मानव मंदिर चैक के पास राजनांदगांव को प्रकाश गोलछा के फार्म हाउस में थम्सअप में जहर मिलाकर उसे पिलाकर मारकर उसके शव को कार से पार्रीनाला के पास इण्डियन पब्लिक स्कूल, सुरेश राईस मिल के पास ले जाकर फेंकना एवं उसके गमछा और जूता को रानी सागर तालाब में फेक देना बताये।

आरोपीगणों के कब्जे से पेश करने पर थम्सअप, का बोतल, पायजन का शीशी, डिस्पोजल गिलास, रस्सी, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त किया गया। कि आरोपियों के खिलाफ अप0क्र0 879/23 धारा 302, 201, 120 बी भादवि0 कायम कर विवेचना मे लिया गया। चारों आरोपियो के विरूद्ध प्रर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने से आज दिनांक 25.11.2023 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में माननीय न्यायालय पेश किया गया। आरोपियो ंका जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव में दाखिल किया गया।

गिरफ्तार आरोपी नितेश सेन पिता मदन सेन आदतन आरोपी है, जिसके विरूद्व पूर्व में थाना कोतवाली में अप0क्र0 231/17 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट, अप0क्र0 466/19 धारा 294, 323, 506, 34 भादवि0 कायम कर चालान किया गया है, तथा धारा 151/107, 116 (3) जा0फौ0 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया है।

प्रकरण के मुख्य आरोपी प्रकाश गोलछा के विरूद्व पूर्व में थाना कोतवाली में अप0क्र0 171/2010 धारा 120 बी, 406, 467, 468, 471, भादवि0 एवं अप0क्र0 155/2022 धारा 3, 4 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 दर्ज कर चालान किया गया है। जो घटना के बाद फरार हो गया है, जिसकी सरगर्मी से पतासाजी कर शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

उपरोक्त कार्यवाही मेंं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू, उप निरी0 रतन सिंह नेताम, सउनि0 दरबारी तारम, प्र0आर0 जी0 सरिल, संदीप चैहान, आरक्षक रामखिलावन सिन्हा, अनिवाश झा, प्रख्यात जैन प्रदीप जायसवाल, रूपेन्द्र वर्मा, रंजीत चैरसिया, चतुर दास भुवनेश्वर जायसी, बेनूराम नेताम तथा जिला सायबर सेल राजनांदगांव टीम के सउनि0 द्वारिका प्रसाद लाउत्रे, सुमन कर्ष, प्र0आर0 बसंत राव, अनित शुक्ला, आरक्षक मनीष वर्मा, अवध किशोर साहू, दीपक जाटवर, हरिश ठाकुर, परिवेश वर्मा, आदित्य ठाकुर, हेमंत साहू, मनोज खुंटे, अमित सोनी एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

नाम आरोपियानः-
1. दयाराम साहू पिता खेदू साहू उम्र 36 साल साकिन छछानपहरी थाना अंबागढ चैकी जिला  मोहला मानपुर अं0 चैकी (छ0ग0)
2. मनीष खुटेल पिता रूपनाथ खुटेल उम्र 21 साल साकिन महरूम थाना डोगरगांव जिला राजनांदगांव (छ0ग0)
3. नितेश सेन पिता मदन सेन उम्र 27 साल साकिन बैलापसरा गणेश मंदिर के पीछे वार्ड नं0 15 राजनांदगांव (छ0ग0)
4. प्रेमेन्द्र निर्मलकर पिता तिलक राम निर्मलकर उम्र 37 साल साकिन रानीतराई रोड थाना देवरी जिला बालोद (छ0ग0)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button