दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

राज्य प्रशासनिक सेवा संघ दुर्ग के अधिकारियों ने दी आयुक्त प्रकाश सर्वे को भावभीनी विदाई

 

दुर्ग। सर्किट हाउस दुर्ग में प्रकाश सर्वे को राज्य प्रशासनिक सेवा संघ दुर्ग द्वारा विदाई दी गई। उनका तबादला जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में होने पर शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर प्रकाश सर्वे के कार्यकाल के पलों का स्मरण किया। उन्होंने बताया कि शांत व सरल स्वभाव से कार्यों का निर्वाहन करने से सभी अधिकारी एवं कर्मचारी में कार्य के प्रति उत्साह बना रहता था। जिससे अधिकारी एवं कार्मचारियों का समय पर कार्य करने की निष्ठा बनी रहती थी।

इस गरिमामय कार्यक्रम में प्रशासनिक एवं संघ नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अश्वनी देवांगन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग सहित लोकेश चंद्राकर आयुक्त नगर निगम दुर्ग, आशीष देवांगन आयुक्त नगर निगम रिसाली, प्रवीण वर्मा संयुक्त कलेक्टर, बृजेश क्षत्रिय एसडीएम धमधा, मुकेश रावटे एसडीएम दुर्ग, जागेश्वर कौशल एसडीएम भिलाई छावनी, लता उर्वशा डिप्टी कलेक्टर, मुकेश कोठारी सीईओ जनपद पाटन सहित सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button