छत्तीसगढ़फीचर्ड

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव हुआ मानसून: कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

मौसम विभाग ने आने वाले कुछ घंटों में छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश होने को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कि है और ये भी कहा है कि वज्रपात होने की संभावना है…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया. पिछले तीन दिनों में प्रदेश के लगभग सभी जिलों में जमकर बारिश हुई है. छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज और एलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ और ज्यादा बारिश हो सकता है. प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से ही काले घने बादल छाये हुए है और कई इलाकों में बारिश भी हो रही है।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने आने वाले कुछ घंटों में छत्तीसगढ़ कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश होने को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग में ऑरेंज कलर जारी करते हुए कहां है कि छत्तीसगढ़ के रायगढ़, जांजगीर, रायपुर, बलोदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी तथा महासमुंद ज़िले में एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा तथा वज्रपात होने की संभावना है. वहीं प्रदेश के दुर्ग, बालोद तथा राजनांदगांव ज़िलों में एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा और वज्रपात होने की संभावना है.

इन जिलों में बारिश को लेकर किया गया येलो अलर्ट जारी वहीं मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश के सरगुजा, जशपुर, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, बेमेतरा, कबीरधाम, कांकेर, बीजापुर तथा नारायणपुर ज़िलों में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा तथा वज्रपात होने की संभावना है. प्रदेश के कोरिया, सूरजपुर, बिलासपुर, मुंगेली, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बेमेतरा कबीरधाम, बस्तर, कोंडागांव तथा कांकेर ज़िलों में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा तथा वज्रपात होने की संभावना है।

जानिए अब तक छत्तीसगढ़ में कितना बारिश दर्ज किया गया राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष जारी आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ में अब तक एक जून 2023 से अब तक राज्य में 890.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2023 से आज 14 सितंबर सवेरे तक रिकॉर्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1537.8 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 397.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है. एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 718.8 मिमी, बलरामपुर में 811.7 मिमी, जशपुर में 714.0 मिमी, कोरिया में 833.5 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 829.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button