छत्तीसगढ़देश-दुनियाफीचर्ड

छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में बारिश की संभावना, कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की हो सकती है विदाई

अगले दो दिनों के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों, राजस्थान के शेष हिस्सों तथा गुजरात के कुछ हिस्सों से भी दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई हो सकती है…

नईदिल्ली (ए)। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी हो सकती है। अगले दो दिनों के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों, राजस्थान के शेष हिस्सों तथा गुजरात के कुछ हिस्सों से भी दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई हो सकती है। एक कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम झारखंड और उससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ पर बना हुआ है।

इसके और सक्रिय होने की संभावना है। इसके अलावा दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, बिहार, झारखंड, ओडिशा, असम और मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में बादलों के जमकर बरसने का पूर्वानुमान है। इन सभी राज्यों में 64.5 मिमी से 115.5 मिमी तक बारिश हो सकती है।

कहां कैसा रहेगा मौसम मौसम संबंधी गतिविधियों को देखते हुए मौसम विभाग ने उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार जताए हैं। इन इलाकों में 115.6 मिमी से 204.4 मिमी तक बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

देश के बाकी हिस्सों में मौसम के शुष्क बने रहने का अनुमान है। कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ बौछारें पड़ने तथा बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने तथा बिजली गिरने के आसार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button