देश-दुनियाफीचर्ड

DIG ने खुद को मारी गोली: ऑफिस पहुंचकर सुरक्षाकर्मी से मांगी थी पिस्टल

डीआईजी सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, जिसके बाद उन्होंने ऑफिस पहुंचकर खुद को शूट कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि वो लंबे समय से तनाव में चल रहे थे…

कोयंबटूर (ए)। तमिलनाडु के कोयंबटूर के डीआईजी ने अपने दफ्तर में खुद को गोली मार ली, जिसके बाद पूरे कैंप में हड़कंप मच गया. गोली लगने के कुछ ही देर बाद डीआईजी की मौत हो गई. बताया गया कि डीआईजी सी विजयकुमार ने रेस कोर्स के अपने कैंप ऑफिस में पिस्तौल से खुद को शूट किया. उनके करीबी पुलिसकर्मियों ने बताया कि वो पिछले कई दिनों से तनाव में थे. जिसके बाद अब उन्होंने ये कदम उठाया. घटना की जानकारी मिलते ही तमाम बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे. फिलहाल इस मामले की जांच की बात कही गई है।

सुरक्षाकर्मी से मांगी पिस्तौल डीआईजी विजयकुमार शुक्रवार 6 जुलाई की सुबह टहलने निकले थे, इसी दौरान वो अपने कैंप ऑफिस पहुंचे. यहां उन्होंने अपने निजी सुरक्षा अधिकारी से पिस्तौल मांगी और दफ्तर से बाहर निकल गए. कुछ ही मिनट बाद डीआईजी ने खुद को गोली मार दी. गोली की आवाज सुनते ही वहां मौजूद तमाम पुलिस अधिकारी पहुंचे और देखा कि डीआईजी लहूलुहान हालत में जमीन पर गिरे हैं. गोली लगने के बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

सुसाइड की जांच शुरू इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को फोन पर घटना की जानकारी दी गई. जिन्होंने मौके पर पहुंकर बाकी की औपचारिकताएं पूरी कीं. रिपोर्ट में बताया गया है कि कुछ ही दिन पहले विजयकुमार ने अपने साथी अधिकारियों से कहा था कि वो कुछ हफ्तों से ठीक से सो नहीं पा रहे हैं, क्योंकि वो बहुत ज्यादा तनाव में हैं. हालांकि पुलिस ने अब तक आत्महत्या के पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया है. पुलिस ने बताया है कि मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. घटना के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कोयंबटूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया।

विजयकुमार ने 6 जनवरी, 2023 को कोयंबटूर रेंज के डीआईजी के तौर पर काम संभाला था. विजयकुमार 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी थे. अपनी इस पोस्टिंग से पहले वो कांचीपुरम, कुड्डालोर, नागापट्टिनम और तिरुवरुर जिलों में तैनात थे. हाल ही में उन्हें DIG के तौर पर प्रमोट किया गया।

2009 बैच के IPS अधिकारी थे विजयकुमार विजयकुमार 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। इससे पहले, उन्होंने कांचीपुरम, कुड्डालोर, नागापट्टिनम और तिरुवरुर जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य किया था। बाद में, उन्होंने चेन्नई के अन्ना नगर में पुलिस उपायुक्त के रूप में कार्य किया। उन्हें DIG के रूप में पदोन्नत किया गया और कोयंबटूर रेंज में तैनात किया गया। वहीं, इस मामले को लेकर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसा संदेह है कि DIG सी विजयकुमार ने शहर के रेड फील्ड्स स्थित अपने आवास पर अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली है और इस गंभीर कदम के कारण का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button