छत्तीसगढ़फीचर्ड

अंतर्राज्यीय तस्कर 23.82 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स के साथ गिरफ्तार: नगदी, मोबाइल और एटीएम सहित 3.42 लाख का सामान बरामद

थाना पंडरी क्षेत्र में एक अंतर्राज्यीय तस्कर को 23.82 ग्राम एम.डी.एम.ए. ड्रग्स के साथ गिरफ्तार…प्रकरण में आरोपी के कब्जे से 03 नग मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों के 05 नग एटीएम कार्ड तथा नगद राशि ₹1,900/- जप्त की गई है। जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत *₹3,42,000/- है…आरोपी के विरुद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 363/25 धारा 21(बी) नारकोटिक एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है…

 

 

रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश में संचालित ऑपरेशन निश्चय के लगातार दबाव के कारण अब ड्रग्स तस्कर अपने पारंपरिक तरीकों को छोड़कर नए पैटर्न अपना रहे हैं।

जांच में सामने आया है कि संगठित नेटवर्क अब शहरी इलाकों से दूरी बनाते हुए आउटर क्षेत्रों, फार्महाउस पार्टियों एवं निजी आयोजनों को लक्ष्य बना रहे हैं तथा कम मात्रा में हाई-वैल्यू ड्रग्स की आपूर्ति कर जोखिम कम करने का प्रयास कर रहे हैं।

इसी बदले हुए अपराधी व्यवहार को ध्यान में रखते हुए रायपुर पुलिस द्वारा इंटेलिजेंस-ड्रिवन, एंड-टू-एंड विवेचना और माइक्रो-लेवल सर्विलांस अपनाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 28.12.2025 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को सूचना प्राप्त हुई कि थाना पंडरी क्षेत्रांतर्गत विज्ञान केन्द्र रोड स्थित खान गैरेज के पास एक व्यक्ति प्रतिबंधित मादक पदार्थ लेकर खपाने की फिराक में खड़ा है।

सूचना की तस्दीक कर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना पंडरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर मुखबीर के बताए हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम कैलाश बिश्नोई निवासी जोधपुर (राजस्थान) बताया। तलाशी में उसके पास एम.डी.एम.ए. ड्रग्स पाया गया।

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उक्त ड्रग्स को राजस्थान से लाकर रायपुर में सप्लाई करना स्वीकार किया गया। आरोपी नववर्ष के दौरान आयोजित होने वाली पार्टियों में सप्लाई करने की तैयारी में रायपुर आया था।

• ऑपरेशन निश्चय के तहत बढ़ते दबाव के चलते अपराधियों ने अपना पैटर्न बदला है।
• विगत 20 दिनों में चंदन ठाकुर, समीर, हर्ष नरेश पांडेय, दिलबाग सिंह, मनीष रोचलानी सहित सिडिंकेट का पर्दाफाश किया गया है।
• एण्ड टू एण्ड विवेचना के तहत पंजाब, महाराष्ट्र, झारखण्ड, राजस्थान एवं दिल्ली में फैले ड्रग्स नेटवर्क की परतें खोली जा रही हैं।
• नववर्ष को दृष्टिगत रखते हुए एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट द्वारा सूखे नशे के कारोबार एवं उपयोगकर्ताओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी: कैलाश बिश्नोई पिता सूरजाराम बिश्नोई उम्र 30 वर्ष, निवासी गेनाडियो की धाणी, ग्राम कानासुर, थाना बाप, जिला जोधपुर (राजस्थान)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button