देश-दुनियाफीचर्ड

ऋषि सुनक यूनाइटेड किंगडम के पहले हिंदू और अश्वेत प्रधानमंत्री होंगे, 28 अक्टूबर को हो सकता है शपथ ग्रहण

ऋषि सुनक के समर्थन में 185 से ज्यादा सांसद हैं, वहीं पेनी मॉरडॉन्ट को केवल 25 सांसदों का समर्थन मिल पाया…

नईदिल्ली (ए)। भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए पीएम होंगे. ऋषि सुनक के समर्थन में 185 से ज्यादा सांसद हैं. वहीं पेनी मॉरडॉन्ट को केवल 25 सांसदों का समर्थन मिल पाया. इसके बाद पेनी मॉरडॉन्ट ने अपना नाम वापस ले लिया. ऋषि सुनक कुछ देर में ब्रिटेन को संबोधित करेंगे. औपचारिक घोषणा के बाद ऋषि सुनक 28 अक्टूबर को पीएम पद की शपथ ले सकते हैं और 29 अक्टूबर को कैबिनेट का गठन किया जा सकता है।

ब्रिटेन के कंजर्वेटिव पार्टी के नेता ऋषि सुनक यूनाइटेड किंगडम के पहले हिंदू और अश्वेत प्रधानमंत्री होंगे. ब्रिटिश प्रधानमंत्री पद की रेस में पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के नाम वापस लेने के बाद ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी के नेतृत्व पर काबिज होने की संभावना सोमवार को और प्रबल हो गई थी. बोरिस जॉनसन ने रविवार रात को प्रधानमंत्री पद की दौड़ से खुद को अलग कर लिया था।

कई पूर्व मंत्रियों का मिला साथ: पूर्व चांसलर ने अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए कहा था कि वह देश की अर्थव्यवस्था को ठीक करने, अपनी पार्टी को एकजुट करने और देश के लिए काम करना चाहते हैं. इससे पहले सोमवार को कंजर्वेटिव पार्टी के कई चर्चित सांसदों ने जॉनसन के खेमे को छोड़ते हुए सुनक का समर्थन किया है जिनमें पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल, कैबिनेट मंत्री जेम्स क्लेवर्ली और नदीम जहावी शामिल हैं।

लिज ट्रस ने दिया था इस्तीफा: पटेल भारतीय मूल की पूर्व ब्रिटिश मंत्री हैं जिन्होंने पिछले महीने लिज ट्रस के प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने कहा कि कंजर्वेटिव पार्टी को सुनक को नेतृत्व करने का मौका देना चाहिए. लिज ट्रस ने पार्टी में अपने नेतृत्व के खिलाफ खुले विद्रोह के बाद सिर्फ 45 दिनों के बाद बृहस्पतिवार (20 अक्टूबर) को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

Related Articles

Back to top button