छत्तीसगढ़फीचर्ड

नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक सेक्स करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

रात्रि 11:50 बजे लगभग आरोपी तथा एक अन्य द्वारा खुले मैदान में तथा एक घर में ले जाकर प्रार्थी के नाबालिग पुत्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया गया…

 

बलौदाबाजार। दिनांक 25.06.2024 को प्रार्थी पिता द्वारा थाना भाटापारा शहर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि, मेरे नाबालिक पुत्र ने मुझे बताया कि दिनांक 23.06.2024 की रात्रि 11:50 बजे लगभग आरोपी शिव कुमार तथा अजय द्वारा खुले मैदान में तथा एक घर में ले जाकर मेरे साथ अप्राकृतिक कृत्य किया गया है।

सांथ ही इसके बारे में किसी को बताने पर आरोपियों द्वारा मुझे जान से मारने की धमकी दिया गया। कि रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना भाटापारा शहर में अपराध क्र. 306/2024 धारा 377,506,34 भादवि, 4,6 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

प्रकरण में थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी अजय उम्र 39 साल निवासी डोंगरगढ वार्ड क्र. 04 थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया गया था, किंतु प्रकरण का दूसरा आरोपी शिवकुमार उर्फ शिवा फरार हो गया था।

जिसकी पुलिस टीम द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी। थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आरोपी शिव कुमार उर्फ शिवा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जिसमें आरोपी द्वारा अपने दोस्त अजय के साथ नाबालिक बालक के साथ अप्राकृतिक कृत्य करना एवं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देना स्वीकार किया गया।

प्रकरण में दिनांक 15.07.2024 को आरोपी शिव कुमार उर्फ शिवा उम्र 34 साल निवासी श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेजने की प्रक्रिया की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button