छत्तीसगढ़फीचर्ड

मंदिर हसौद स्थित ऑयल डिपो में पुलिस की दबिश: चार आरोपियों से पेट्रोल, डीजल सहित 21 लाख रुपए से अधिक का सामान बरामद, एक फरार

रायपुर। दिनांक 20.04.2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग संगठित होकर मंदिर हसौद स्थित ऑयल डिपो इंडियन ऑयल गुजरा, एचपीसीएल० मंदिर हसौद से निकलने वाले टेंकरो से पेट्रोलियम पदार्थ (पेट्रोल, डीजल, एथेनॉल) की कटिंग करके अधिक लाभ अर्जित करने की नियत से अपने-अपने अवैध यार्ड मे ज्वलनशील पदार्थ (पेट्रोल, डीजल, एथेनॉल) को अत्यधिक मात्रा मे संग्रहित करके ड्रमों मे रखे हुए है।

मुखबिर की सूचना पर अति० पुलिस अधीक्षक नवा रायपुर विवेक शुक्ला के हमराह मे चार टीम बनाकर आरोपियों 01 गोलू उर्फ नोहर रात्रे पता मंदिर हसौद 02 अमरेश साव पता एम.एम. कॉलेज के पास उमरिया 03 सुब्रजीत मुदुली 04 दीप्ति रंजन पता राजीव नगर मंदिर हसौद 05 राहुल यादव पता गुजरा फाटक के ठिकानों पर दबिश दी।

जिसमें भारी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ डीजल 10200 लीटर कीमती 1015000 रूपये, पेट्रोल 7210 लीटर, कीमती 721000 रूपये, एथेनॉल 8000 लीटर कीमती 400000 रूपये (कुल पेट्रोल, डीजल, एथेनॉल 25410 लीटर जुमला कीमती 2136000/ रूपये) को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 152, 153, 154, 155/25 धारा 287 BNS. एवं 3, 7 E.C.Act पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियो को गिरफ्तार कर आरोपियों को गिरफ्‌तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

जप्त ज्वलनशील पदार्थ का नाम-

01 डीजल 10200 लीटर कीमती 1015000 रूपये

02 पेट्रोल 7210 लीटर कीमती 721000 रूपये

03 एथेनॉल 8000 लीटर कीमती 400000 रूपये

04 मो०सा० एक नग एवं 03 पिकअप वाहन, 01 ब्राउजर वाहन कीमती 1000000 रूपये

गिरफ्तार आरोपियों का नाम पता –

01 अमरेश साव पिता परदीप साव उम्र 35 वर्ष पता बैकुठ धाम मन्नू मोबाइल के पास, भिलाई थाना छावनी जिला दुर्गु हाल पता एम०एम० कॉलेज उमरिया थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर

02 सुब्रजीत मुदुली पिता रमेशचन्द्र उम्र 40 वर्ष पता एफसीआई गेट के सामने राजीव नगर मंदिर हसौद

03 दीप्ति रंजन पिता जटाधारी परेडा उम्र 35 वर्ष पता एफसीआई गेट के सामने राजीव नगर मंदिर हसौद

04 राहुल यादव पिता श्याम बली यादव उम्र 24 वर्ष हालपता गुजरा फाटक थाना मंदिर हसौद

फरार गिरफ्तार आरोपी का नाम पता

01 गोलू उर्फ नोहर रात्रे पिता स्व० गणेश रात्रे उम्र 33 वर्ष पता इन्द्रा कॉलोनी मंदिर हसौद।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button