दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल ने प्रथम पाली में 422 स्लैब रोलिंग की ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की

भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल ने बाजार में प्लेट की बढती मांग को देखते हुए, प्लेट आपूर्ति हेतु पुरजोर तैयारी में था। त्यौहारों के बीच भी अपनी कर्मठ टीम की मदद से एक ही शिफ्ट में 400 से अधिक स्लैब रोलिंग करके एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। प्लेट मिल बिरादरी ने बेहतर प्लानिंग और अपनी तालमेल से, प्रथम पाली में 422 स्लैब की सफलतापूर्वक रोलिंग की है। इस रोलिंग के साथ, पिछले वर्ष द्वितीय पाली में बनाये 355 स्लैब 03 अक्टूबर 2022 के अपने ही रिकॉर्ड को धव्स्त कर दिया। इसके साथ ही अपने 373 फिनिश्ड प्लेटों के पुराने कीर्तिमान को ध्वस्त करते हुये, 502 प्लेटों की फिनिशिंग का रिकॉर्ड दर्ज कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जिसमें पाली का सर्वोच्च उत्पादन 2613 टन रहा। प्लेट मिल ने अपने इतिहास में पहली बार एक ही पाली में 400 का आंकड़ा पार कर लिया है।

इस उपलब्धि के लिए, सयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने प्लेट मिल परिवार के साथ-साथ सभी सहयोगी विभाग पीपीसी, एसएमएस-2, आरसीएल और ईएमडी को भी बधाई प्रेषित की। सभी संबंधित विभाग इस पूरी प्रक्रिया में प्लेट मिल के अटूट समर्थन के लिए हमेशा उपलब्ध रहे।

इसके पूर्व 400 स्लैब रोलिंग का कार्य, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार के दिशानिर्देशों व सफल मार्गदर्शन से स्लैब आपूर्ति सुनिश्चित हुई है। अंजनी कुमार ने भी सभी विभागों को हार्दिक बधाई दी और कहा, कि आने वाले दिनों में भी प्लेट मिल को नित नई ऊँचाइयों और कीर्तिमान के लिये तैयार रहना होगा।

प्रथम पाली समाप्ति के पश्चात, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (लौह) तापस दासगुप्ता, महाप्रबंधक प्रभारी (सेवाएं) पी के सरकार व महाप्रबंधक प्रभारी (एम एंड यू) असित साहा ने प्लेट मिल पहुँचकर, पाली प्रबंधक  अंजन चटर्जी ब्रिगेड के सभी पुलपीट ऑपरेटरों व अनुरक्षण कर्मचारियों को बधाई दी।

मुख्य महाप्रबंधक (प्लेट मिल) आर के बिसारे, प्रातःकाल से ही अपनी टीम का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यस्थल पर डटे रहें। उन्होंने प्लेट मिल बिरादरी के अपने कर्मचारियों, अधिकारियों की उत्पादन के प्रतिबद्धता को देखते हुए यह सुनिश्चित किया, कि रोलिंग के दौरान कहीं कोई बाधा न आये। आर के बिसारे ने, प्लेट मिल टीम के साथ बेहतर प्लानिंग एवं समस्त सहयोगी विभागों की इस योजना में अपनी सहभागिता दी और टीम की सराहना की।

स्लैब की सतत आपूर्ति हेतु, महाप्रबंधक (पीपीसी) जी वी राव, महाप्रबंधक (एसएमएस-2) योगेश शास्त्री, महाप्रबंधक (एसएमएस-2) आलोक माथुर, उप-महाप्रबंधक (एसएमएस-2) संजय देशमुख, महाप्रबंधक (आरसीएल)  बिपिन कुमार का सहयोग सराहनीय रहा। आर के बिसारे ने, रिकॉर्ड रोलिंग का पूरा श्रेय, पाली प्रबंधक- अंजन चटर्जी, आलोक अग्रवाल, नरेन्द्र बिसेन, अरुण अग्रवाल, पाली प्रभारी- संजीव शर्मा, प्रमोद ठाकरे, अभिनव साव, सत्य कुमार चौरसिया, रत्नेश श्रीवास्तव, आनंद माहेश्वरी को दिया। साथ ही उन्होंने सभी कंट्रोल पुलपीट ऑपरेटर की सराहना की, जिन्होंने लगातार अविलम्ब प्रति मिनट एक स्लैब की रोलिंग पूरी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button