छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सुपरहिट छत्तीसगढ़ी गीत ‘मोहिनी‘ की टीम ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में सुपरहिट छत्तीसगढ़ी गीत ‘मोहिनी‘ के रचनाकारों ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ यूथ आर्टिस्ट एसोसिएशन की चेयरमेन काजल श्रीवास ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह गाना अभी यू-ट्यूब चैनल में टॉप 50 म्यूजिक वीडियो में ट्रेंड कर रहा है। यह पहली छत्तीसगढ़ी गीत है, जो यह मुकाम हासिल कर पाया है।

इसके अलावा इस गीत को अब तक सबसे ज्यादा देखे जाने के साथ ही सबसे ज्यादा लाईक और कमेंट्स मिले हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस उपलब्धि के लिए पूरी टीम को  बधाई और शुभकामनांए दी। इस अवसर पर ‘मोहिनी‘ गीत की गीतकार कंपोजर व गायिका मोनिका वर्मा एवं गायक तोषांत कुमार मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button