खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भाजपा ने विधानसभा चुनाव के छत्तीसगढ़ के 21 उम्मीदवारों का किया एलान, मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लडेंगे सांसद विजय बघेल

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के छत्तीसगढ़ के 21 उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। साथ ही भाजपा ने मद्देनजर मध्य प्रदेश के 39 सीटों पर भी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है। सीएम भूपेश बघेल के सामने अब दुर्ग सांसद विजय बघेल की चुनौती होगी।

इससे पहले भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुधवार को नई दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में आयोजित हुई थी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बैठक के दौरान विचार-विमर्श में भाग लिया था।

कल देर रात तक चली बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा के कई बड़े नेता शामिल हुए थे। इस दौरान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की चुनाव तैयारियों का जायजा लिया गया था। सीईसी सदस्यों ने आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की तैयारियों की समीक्षा भी की थी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button