दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

अपराध कायम किए जाने पर कलेक्टर ने पटवारी को किया निलंबित

दुर्ग। एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा रमेश देशलहरे पटवारी प.ह.नं. 5 ग्राम भेड़सर तहसील व जिला दुर्ग के विरुद्ध 3000 रूपए रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार किए जाने एवं अपराध कायम किए जाने पर कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 के उपनियम (1)(ख) के अधीन प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए रमेश देशलहरे पटवारी पहन 5 ग्राम भेड़सर तहसील एवं जिला दुर्ग को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। रमेश देशलहरे सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति प्राप्त किए बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता नियमानुसार देय होगा।

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा प्रकरणों की सुनवाई 4 जुलाई को दुर्ग में: छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं सदस्य के द्वारा 4 जुलाई को दुर्ग के प्रेरणा सभाकक्ष बालगृह परिसर 5 बिल्डिंग महिला बाल विकास कार्यालय में प्रातः 11 बजे से महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित दुर्ग जिले के 41 प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी।

आधार और किसान किताब नम्बर अपडेशन हेतु निःशुल्क शिविर 24 जून को: पाटन अनुभाग में अधिक से अधिक भूमि धारकों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से निःशुल्क आधार और किसान किताब नम्बर का अपडेशन शिविर आयोजित किया जा रहा है। पाटन एसडीएम दीपक निकुंज ने बताया कि ऐसे किसान, भूमिस्वामी तथा सहखातेदार जो अपने राजस्व रिकार्ड में अपना आधार, मोबाइल नम्बर, किसान किताब नम्बर अपडेट नहीं करा पाए हैं, या जिन्हें जानकारी नहीं है कि ये अपडेट कराना जरूरी है या वे जो बाहर रहते हैं और अपना अभिलेख अपडेट नहीं करा पाए हैं।

उनके लिए 24 जून 2024 दिन सोमवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पाटन अनुभाग में प्रत्येक ग्राम पंचायत भवन में अपडेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सभी भूमि धारक अपने सहखातेदारों का आधार नम्बर, किसान किताब नम्बर, मोबाइल नम्बर शिविर में लाकर अपडेट करा सकते हैं। सभी भूमि धारकों से आग्रह किया गया है कि वे अपना राजस्व रिकॉर्ड अपडेट करायें ताकि शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ ले सकें।

केबल कटने पर विद्युत आपूर्ति में रूकावट: विगत दिनों प्रकाशित एक समाचार अनुसार नेहरू नगर से पुलगांव और पुलगांव से अंजोरा बाइपास तक खम्बे की लाईट बंद होने के संबंध में लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता ने अवगत कराया है कि गंजपारा से रिलाईंस पेेट्रोल पंप तक के मीटर में सी.एस.पी.डी.सी.एल. द्वारा सप्लाई नही आ रही है।

जिस कारण लाइटे बंद है, सहायक अभियंता सी.एस.पी.डी.सी.एल. महेन्द्र साहू से दूरभाष द्वारा संपर्क कर पता चला कि केबल में फाल्ट है। जिसे सुधार किया जा चुका है। नेहरू नगर से अंजोरा बाईपास तक हर चौक चौराहे पे बिना सूचना दिये नगर निगम द्वारा बड़े विज्ञापन बोर्ड लगाने के लिये खोदे गये गड्ढों से केबल कटने पर विद्युत आपूर्ति में रूकावट आ रही है एवं कई स्थानों पर लाईट बंद हो जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button