देश-दुनियाफीचर्ड

मचा अफरातफरी जब डॉक्टर ने पूछा- कौन सा सांप काटा? मरीज ने पोटली खोल सामने रख दिया विषधर

एक शख्स को सोमवार को सांप ने काट लिया था, आज मंगलवार को शख्स इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंचा था….

 

नालंदा (ए)। बिहार शरीफ सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक मरीज ने डॉक्टर के सामने सांप रख दिया. सांप वाली पोटली खुलते ही लोगों में थोड़ी देर के लिए हड़कंप मच गया. लोग सांप को देखकर इधर-उधर भागने लगे. मरीज के साथ आए लोगों ने किसी तरह डंडे के सहयोग से सांप को पकड़ लिया तब राहत हुई।

दरअसल, दीपनगर थाना क्षेत्र के कोरई गांव निवासी शिव चंद्र प्रसाद के 42 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र कुमार सोमवार की शाम खेत में काम कर रहे थे. रात होते ही उन्हें एक सांप ने काट लिया. जायदा तबीयत खराब नहीं के चलते वो घर पर ही रह गए. जैसे-जैसे समय बीतता गया तो तबीयत बिगड़ने लगी. फिर परिजनों ने रात करीब दो बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. मरीज के साथ-साथ सांप को पकड़कर उसे पोटली में बांधकर लोग सदर अस्पताल लेकर चले आए।

मरीज ने बताया कि गांव के लोग कहते थे कि सांप के काटने पर जब इलाज के लिए जाएं तो सांप को भी ले जाना चाहिए. क्योंकि अक्सर अस्पताल में डॉक्टर पूछते हैं कि किस सांप ने काटा है. इसी कारण वह विषधर को जिंदा पकड़कर ले आया ताकि डॉक्टर को इलाज करने में परेशानी ना हो. इस दौरान डॉक्टर ने पूछ दिया कि किस सांप ने काटा तो उसने पोटली खोल दी।

इलाज के बाद हालत सामान्य सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि बारिश के मौसम में सर्पदंश की घटना बढ़ जाती है. इस कारण लोगों को सावधानी बरतना चाहिए. अंधेरे में टॉर्च की रोशनी में काम करें. सभी सांप में विष नहीं होता होता है. सांप के काटने पर झाड़-फूंक में समय नहीं गंवाना चाहिए. अस्पताल आकर इलाज करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button