Uncategorised

कलेक्टर डॉ.गौरव सिंह ने जनसंवाद कार्यक्रम में सीता को दिया सिलाई मशीन और सुरेन्द्र को दिया ट्राय सायकिल

सूरजपुर। जन संवाद में मंगलवार को सिलाई मशीन दिलाने हेतु सीता प्रजापति द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिससे वह अपना स्व रोजगार प्रारम्भ कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने में सहयोग कर सके।

इस प्रकरण को तत्काल संज्ञान में लेते हुए संवेदनशील कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने श्रम पदाधिकारी को निर्देश दिया जिस पर श्रम पदाधिकारी ने आवेदन पर तत्परता दिखाते हुए तत्काल सीता को जनसंवाद में सिलाई मशीन प्रदान किया गया।

सीता प्रजापति पति शिवकुमार, जाति कुम्हार, ग्राम रामनगर, जिला सूरजपुर की निवासी हैं, जिनका श्रम विभाग के असंगठित कर्मकार मण्डल अन्तर्गत दर्जी कर्मकार के रूप में पंजीयन था तथा जिनको महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया गया था। सीता का परिवार आर्थिक रूप सक्षम नहीं था कि स्वयं के व्यय से सिलाई मशीन क्रय कर अपना स्वरोजगार स्थापित कर सकें और परिवार का भरण-पोषण कर सके। सीता ने जिला प्रशासन को सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

जन संवाद में सुरेंद्र सिंह को मिली ट्राई सायकिल

जन संवाद में नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नं 11 के दिव्यांग सुरेंद्र सिंह अपनी दरख्वास लेके कलेक्ट्रेट द्वार पहुंचा जिसमे कलेक्टर की पहल से समाज कल्याण विभाग से तत्काल ट्राई सायकिल उपलब्ध कराई और सुरेंद्र सिंह को सुपुर्द की जिससे हितग्राही सुरेंद्र सिंह ने कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के प्रति धन्यवाद ज्ञापित की।

Related Articles

Back to top button