खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

SP शलभ सिन्हा ने नगद 10 लाख रुपए चोरी का किया खुलासा, ऑफिस का एकाउंटेंट ने ही किया था चोरी, नगद 9.94 लाख रुपए बरामद

पृथ्वी डेवलेपर्स से नगदी रकम लेकर भागने वाले आरोपी को पकड़ने में पुलिस को मिली बडी सफलता…आफिस केबिन से हुई थी चोरी की घटना…आफिस के ही एकाउटेंट द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम…

जगदलपुर। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जगदलपुर में पृथ्वी डेवलेपर्स में हुये चोरी की वारदात को सुलझाने में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

ज्ञात हो कि दिनांक 29 अप्रैल 2024 के दिन में पृथ्वी डेवलेपर्स आफिस के केबिन में रखा 10 लाख रूपये नगदी रकम एक थैले में रखा था जिसे आफिस के एकाउंटेंट अशोक कुमार साह द्वारा चोरी कर ले जाने कि प्रार्थी अशोक कुमार लुक्कड़ की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर, अनुसंधान में लिया गया।

प्रकरण में पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर, उप पुलिस अधीक्षक गितिका साहू के पर्यवेक्षण में उपनिरीक्षक प्रमोद सिंह ठाकुर एवं निरीक्षक भोज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम गठित कर, माल मुल्जिम की पतासाजी किया जा रहा था।

अनुसंधान के दौरान घटनास्थल के आसपास निरीक्षण व तकनीकी साक्ष्यों को संकलित कर विश्लेषण किया गया। जिस आधार पर टीम उडिसा प्रांत रवाना किया गया था। उक्त टीम द्वारा ग्राम खलियापाली थाना झरीगांव उड़िसा में खोजबीन कर आरोपी पकड़ा गया। तथा पुछताछ करने पर बताया कि पृथ्वी डेवलेपर्स जगदलपुर में जनवरी 2024 से एकाउंटेट का काम करता हॅू, दिनांक 29.04.2024 को अशोक लुक्कड लेबर पेमेंट के लिये बैक से 10 लाख रूपये निकाल कर थैले में आफिस के केबिन में रखा था।

जिसे देखकर मुझे लालच हुआ और अब मै यहां से पैसे लेकर हमेशा के लिय चला जाता हॅू सोचकर केबिन में रखे 10 लाख रूपये को लेकर मैं वहाॅ से स्कुटी गाडी से भाग गया। जिसमें से 6000 रूपये को पेट्रोल डलाने एवं खाने पीने में खर्च हो गया बताने पर आरोपी के कब्जे से नगदी रकम 9,94,000 रूपये, एक स्कुटी वाहन तथा 2 नग मोबाईल फोन को बरामद किया गया। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर, न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय भेजा जा रहा है।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:-
सायबर सेल जगदलपुर एवं थाना करपावण्ड टीम
निरीक्षक- भोजकुमार गुप्ता, गौरव तिवारी
उप.निरी.- प्रमोद ठाकुर, अमित सिदार लोकेश्वर नाग
सहा.निरी.- लंबोदर कश्यप
प्र.आर. – उमेश चंदेल, विनोद नेताम, रामनाथ भारती
आरक्षक – भुपेन्द्र नेताम, सोनू गौतम, रवि बघेल, कैलाश भास्कर, बोहित नाईक।

नाम आरोपी- अशोक कुमार साह पिता सीताराम साह उम्र 44 साल नि0 शास्त्रीनगर जमशेदरपर, थाना कडमा, झारखण्ड हाल-सनहेरिटेज बिल्डिंग सनसिटी लालबाग जगदलपुर, जिला बस्तर छ0ग0
जप्त संम्पत्ति-
(1) नगदी रकम 9,94,000 रूपये
(2) स्कुटी वाहन 40,000 रूपये
(3) 02 नग मोबाईल 20,000 रूपये

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button