खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पीएम मोदी ने अंगी तीर्थ पर लगाई आस्था की डुबकी, फिर पहुंचे रामनाथस्वामी मंदिर, दर्शन से पहले फिर किया स्नान

पीएम नरेंद्र मोदी की श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में पूजा अर्चना करने की शानदार फोटो सामने आई है. इस दौरान पीएम पारंपरिक वेशभूषा में नजर आ रहे हैं…

तमिलनाडु (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अंगी तीर्थ तट पर स्नान करने के बाद भगवान रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा की। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले के रामेश्वरम द्वीप में स्थित शिव मंदिर का भी रामायण से संबंध है, क्योंकि यहां का शिवलिंग श्रीराम ने स्थापित किया था।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, “श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में कंबा रामायण के छंदों को सुनना एक ऐसा अनुभव है, जिसे मैं जीवनभर संजो कर रखूंगा. तथ्य यह है कि यह वही मंदिर है जहां महान कंबन ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी रामायण प्रस्तुत की थी, जो इसे और अधिक उल्लेखनीय बनाता है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने मंदिर परिसर के भीतर 22 तीर्थों में डुबकी लगाई. श्रद्धालु तीर्थों में डुबकी लगाने को शुभ और धार्मिक मानते हैं। मंदिर परिसर के भीतर मौजूद 22 तीर्थों का मतलब प्राकृतिक झरने से है और उनमें से प्रत्येक को तमिल में नाजी किनारू (कुआं) के रूप में जाना जाता है।

पुजारियों ने पीएम मोदी का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया. पीएम ने मंदिर में हुए भजन कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंगी तीर्थम से रामेश्‍वरम के रामनाथस्वामी मंदिर तक ई रिक्शा में यात्रा की. इस दौरान उनके कपड़े गीले थे।

पीएम मोदी ने एक्स पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में प्रार्थना करने का अवसर पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं. उन्होंने कहा, इस मंदिर से प्रभु श्री राम का संबंध बहुत पुराना है. मैं उस भगवान का आशीर्वाद पाकर धन्य महसूस कर रहा हूं जिसकी प्रभु श्री राम ने भी पूजा की थी।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button