दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नंदिनी रोड स्थित देशी शराब दुकान हुआ बंद, पार्षद और वार्डवासियों ने बांटी मिठाई

भिलाई। 200 दिनों के धरना प्रदर्शन, अनेक आंदोलनों और वार्डवासियों की मेहनत के बाद आखिरकार आज नंदिनी रोड स्थित देशी शराब बंद हो गई। पार्षद पीयूष मिश्रा के नेतृत्व में नंदिनी रोड से शराब दुकान को हटाने वार्ड की महिलाओं द्वारा विगत कई महीनों से संघर्ष किया जा रहा था जिसका सुखद परिणाम आज बंद हो गई देशी शराब दुकान के सामने दिखाई दिया। वार्ड की महिलाएं खुशी से झूमते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुई नजर आई। इस दौरान मौके पर मौजूद पार्षद पीयूष मिश्रा ने कहा कि ये तो सिर्फ जीत की शुरूआत है, अभी तो विधायक की शराब दुकान को भी बंद करवाना है। उसके लिए भी हमने संघर्ष किया था, उसे भी अंजाम तक अवश्य पहुंचायेंगे।

पार्षद पीयूष मिश्रा ने बताया कि आज नंदिनी रोड क्षेत्र के निवासियों के लिए खुशियों की सौगात देने वाला दिन है। ये दिन दीपावली या होली से कम नहीं है, आज हमारे कई महीनों के संघर्ष का सार्थक परिणाम सामने आया है। श्री मिश्रा ने बताया कि हमने 200 दिनों तक लगातार धरना एवं विभिन्न आंदोलन कर जिन शराब दुकानों को नंदिनी रोड से हटाने के लिए आंदोलन किया था, उसकी सफलता की पहली सीढ़ी हमने चढ़ ली है।

उन्होंने बताया कि वार्ड की महिलाएं जो लगातार इसके लिए संघर्षरत थी, उनका संघर्ष सार्थक साबित हुआ लेकिन ये लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। श्री मिश्रा ने कहा कि अभी तो केवल देशी शराब दुकान को हटायाा गया है, अभी विधायक की दुकान वैसे ही चल रही है। जब तक इसे नहीं हटाया जायेगा, हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

अपनी दुकान बंद करें और श्रेय लें विधायक- पीयूष
श्री मिश्रा ने कहा कि भिलाई विधायक स्वयं को देशभक्त बताते हुए 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 76 किमी की पदयात्रा निकाल रहे हैं। यदि सच में वो देशभक्त हैं तो पहले उस क्षेत्र की भक्ति करें जिनके लोगों ने उन्हें चुनकर विधानसभा भेजा है। श्री मिश्रा ने कहा कि घोषणा पत्र की झूठी बातों का हवाला देकर श्रेय लेने वाले विधायक यदि सच में वादा निभाना चाहते हैं तो नंदिनी रोड की अपनी उस दुकान को बंद करें जहां अंग्रेजी शराब दुकान का संचालन किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button