दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुकान गई महिला के साथ छेड़़छाड़ करने वाले फरार आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। कांट्रेक्टर कालोनी सुपेला की रहने वाली प्रार्थिया दिनांक 16.04.2024 को थाना सुपेला उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि पीड़िता अपने सहेली के साथ घर के पास दुकान गई थी जहां पर जीवन, भूंजि एवं गणेश द्वारा छेड़खानी करने लगे पीडिता अपनी सहेली के साथ डर कर घर आपस आई तो तीनो व्यक्ति घर में प्रवेश कर बेईज्जती करने के नियत से हाथ बांह पकड़ने लगे। प्रार्थिया जोर-जोर से चिल्लाने लगी तब तीनो व्यक्ति घर से भाग गये। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना सुपेला में छेडछाड़ का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला द्वारा महिलाओ पर घटित अपराधों में त्वरित वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर भिलाई) सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में थाना सुपेला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण के आरोपी जीवन लाल एवं गणेश को दिनांक 17.04.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।

घटना दिनांक से फरार अन्य आरोपी उत्तम सोनी उर्फ भूंजी की तलाश लगातार की जा रही थी, इसी दौरान आरोपी उत्तम सोनी उर्फ भूंजी का सुपेला बस स्टैण्ड आने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी उत्तम सोनी उर्फ भूंजी को पकड़ा गया।

आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर आज दिनांक 24.05.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। आरोपी के विरूद्ध पूर्व में भी कई अपराध दर्ज है।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, उप निरीक्षक मनीष बाजपेयी, सउनि दिनेश सिंह राजेश सिंह, आर. जुनेद सिद्धीकी, सुरेन्द्र गिरी, लोकेश परिहार, बसंत मढरिया, रमेश यादव का विशेष योगदान रहा।

अपराध क्रमांक:- 446/2024, धारा:- 452, 354(क), 354(घ), 294, 323, 34 भादवि

गिरफ्तार आरोपी:- उत्तम सोनी उर्फ भूंजी पिता राजेन्द्र सोनी उम्र 25 साल निवासी ओशो पब्लिक सकुल के पास पांच रास्त सुपेला थाना सुपेला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button